Ind vs Aus: पूर्व कंगारू कप्तान ने पढ़े शतकवीर कैमरन ग्रीन की तारीफ में कसीदे, की बड़ी भविष्यवाणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2023, 01:16 PM IST

अहमदाबाद टेस्ट में शतक जड़ने वाले कैमरन ग्रीन की पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान किम ह्यूज ने तारीफ की। ह्यूज ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि ग्रीन लंबे समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बने रहेंगे।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान किम ह्यूज का मानना है कि यदि कैमरन ग्रीन खुद को फिट बनाए रखते हैं तो वह लंबे समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बने रहेंगे। ग्रीन ने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में अपने करियर का पहला शतक जमाया।

Cameron-Green

कैमरन ग्रीन

लंबे समय तक बने रहेंगे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर

ह्यूज ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, 'मैं पिछले कई वर्षों से कह रहा हूं कि यदि वह खुद को फिट रखता है तो वह लंबे समय तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बना रहेगा। मुझे इसमें कतई शक नहीं है। ग्रीन जब किशोर खिलाड़ी थे ह्यूज तब से उनके करियर पर नजर रखे हुए हैं।'

End of Feed