BWF World Championships 2026: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी, स्कॉटलैंड की जोड़ी के खिलाफ मिला वॉकओवर

भारत की सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की पुरुष युगल जोड़ी वॉकओवर मिलने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। मिक्स्ड डब्ल्स और मेंस डबल्स के अंतिम 16 में भी पहुंची भारतीय जोड़ियां।

नई दिल्ली: भारत की सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की पुरुष युगल जोड़ी वॉकओवर मिलने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता भारत की पांचवीं वरीय जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी और दूसरे दौर में उसका सामना स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डुन और एडम प्रिंगल से होना था। हालांकि बुधवार को ही मिश्रित युगल मुकाबले के दौरान डुन के दाहिने टखने में चोट लगने के बाद स्कॉटलैंड की जोड़ी ने अंतिम समय में नाम वापस ले लिया। डुन और उनकी जोड़ीदार जूली मैकफर्सन मिश्रित युगल में पक्कापोन तीरारात्साकुल और सप्सिरी तेरातनाचाई के खिलाफ 8-18 से पीछे थे तभी डुन को चोट लगी।

Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी

ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ने भी मकाऊ के लियोंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहीं युवा उन्नति हुड्डा को महिला एकल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पहला गेम जीतने के बावजूद कनाडा की 12वीं वरीय मिशेल ली के खिलाफ 21-11, 9-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed