Brazilian Footballer: 12 महीने बाद शानदार वापसी करने के बाद फिर चोटिल हुआ ब्राजील फुटबॉल, जानिए अब कब होगी वापसी

Brazilian Footballer: ब्राजील फुटबॉलर नेमार के फैंस के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। 12 महीने के बाद नेमार ने मैदान पर वापसी की थी, लेकिन वे एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। नेमार एएफसी चैंपियंस लीग एलीट वर्ग के मैच में सऊदी अरब के अपने क्लब अल हिलाल की तरफ से 58वें मिनट में मैदान पर उतरे, लेकिन खेल समाप्त होने से तीन मिनट पहले उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

Brazilian Footballer: चोटिल होने के कारण 12 महीने तक बाहर रहने के बाद हाल में प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी करने वाले ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार अपने दूसरे मैच में ही फिर से चोटिल हो गए। नेमार एएफसी चैंपियंस लीग एलीट वर्ग के इस मैच में सऊदी अरब के अपने क्लब अल हिलाल की तरफ से 58वें मिनट में मैदान पर उतरे लेकिन खेल समाप्त होने से तीन मिनट पहले उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। ऐसा लग रहा था कि पेनल्टी एरिया में गेंद पर कब्जा करने के लिए पांव फैलाने से उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।

neymar, Brazilian footballer Neymar, Neymar, Neymar Injury, Neymar Injury Updates, Neymar injured again, AFC Champions League Elite match, Football News Hindi, Football News in Hindi,

मैच के दौरान नेमार। (फोटो- Neymar Jr Site Twitter)

नेमार के पास हालांकि इस चोट से उबरने का पर्याप्त समय है क्योंकि अल हिलाल को अपना अगला मैच 25 नवंबर को खेलना है। अल हिलाल ने इस मैच में ईरान के क्लब एस्टेघलाल को 3-0 से हराया। चार बार के एशियाई चैंपियन अल हिलाल की तरफ से अलेक्जेंडर मित्रोविच ने हैट्रिक बनाई। उसने ग्रुप चरण में अभी तक अपने चारों मैच जीते हैं।

End of Feed