Boxing Champion Mary Kom: वर्ल्ड चैम्पियन मेरी कॉम ने संन्यास को लेकर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Boxing Champion MC Mary Kom Big Statement: छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम के संन्यास की खबरेंं सोशल मीडिया पर चल रही थी। इस बीच महिला बॉक्सर ने अपने संन्यास को लेकर कहा कि मैंने अभी संन्यास का ऐलान नहीं किया है।

Boxing Champion MC Mary Kom Big Statement: छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और लंदन ओलंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारत की स्टार महिला मुक्केबाज मेरी कॉम ने अपने संन्यास को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि मैं जब भी संन्यास की घोषणा करुंगी तो व्यक्तिगत रूप से मीडिया के सामने आऊंगी। बता दें कि मेरी कॉम 41 साल की उम्र में बॉक्सिंग से अलविदा कहने की खबरें चल रही थी। खबरों चल रही थी कि उन्होंने बुधवार 24 जनवरी, 2024 को एक कार्यक्रम के दौरान अपने संन्यास की घोषणा की। 41 वर्षीय मेरीकॉम साल 2002,2005, 2006, 2008, 2010, 2018 में वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं। 2018 में दिल्ली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने आखिरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उनसे पहले और दुनिया में और कोई बॉक्सर 6 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम नहीं कर सका। वो ऐसा करने वाली एकलौती बॉक्सर हैं।

Boxing Champion Mary Kom

एमसी मेरीकॉम।

संन्यास को लेकर क्या बोली मेरीकॉम

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉक्सिंग चैंपियन मेरीकॉम का कहना है कि मैंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और मुझे गलत तरीके से उद्धृत किया गया है। मैं जब भी इसकी घोषणा करना चाहूंगी तो व्यक्तिगत रूप से मीडिया के सामने आऊंगी। मैंने कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं, जिनमें कहा गया है कि मैंने संन्यास की घोषणा कर दी है और यह सच नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि मैं 24 जनवरी 2024 को डिब्रूगढ़ में एक स्कूल कार्यक्रम में भाग लेने गई थी, जिसमें मैं बच्चों को प्रेरित कर रही थी और मैंने कहा मुझमें अभी भी खेलों में उपलब्धि हासिल करने की भूख है, लेकिन ओलंपिक में उम्र सीमा मुझे भाग लेने की अनुमति नहीं देती है। हालांकि मैं भाग ले सकती हूं। मैं अभी भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हूं और जब भी मैं संन्यास की घोषणा करूंगी तो सभी को सूचित करूंगी।

End of Feed