वर्ल्ड बॉक्सिंग कांग्रेस में BFI अध्यक्ष अजय सिंह वोटर के रूप में हिस्सा लेंगे

World Boxing Congress: बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह 20 नवंबर को होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग के कार्यकारी बोर्ड (एग्जीक्यूटिव बोर्ड) के चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह 20 नवंबर को होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग के कार्यकारी बोर्ड (एग्जीक्यूटिव बोर्ड) के चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। सितंबर में जांच पैनल ने उनकी उम्मीदवारी को अयोग्य घोषित कर दिया था। जांच पैनल ने 1 सितंबर को यह फैसला लिया था। सिंह ने कार्यकारी बोर्ड के पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उन्हें एक ऐसे नियम के तहत अयोग्य ठहराया गया जो उन उम्मीदवारों पर लागू होता है, "जो किसी जांच के दायरे में हैं या जिन पर आचार संहिता (कोड ऑफ एथिक्स) या किसी नियम और नीति के उल्लंघन के लिए कोई कार्रवाई की गई है।"

bfi president ajay singh to take part in world boxing congress as a voter

अजय सिंह

हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि उनकी उम्मीदवारी को बॉक्सिंग से न जुड़े कारणों की वजह से खारिज किया गया है। BFI के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक ने PTI को बताया, "उनकी उम्मीदवारी को बॉक्सिंग से न जुड़े तकनीकी कारणों की वजह से खारिज किया गया है।" फिर भी, सिंह कांग्रेस (बैठक) में शामिल होने और अपने वोटिंग अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए पनामा जाएंगे।

End of Feed