नामुमकिन हुआ मुमकिनः बेल्जियम ने FIFA वर्ल्ड कप में किया कमाल, 0-2 से पिछड़ने के बाद अंतिम क्षणों में 3-2 से सेनेगल को हराया

FIFA World Cup, Belgium Beat Senegal: खेल के मैदान पर कुछ भी मुमकिन है और अंतिम क्षणों में भी खेल पलटा जा सकता है, ये बल्जियम की फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में करके दिखा दिया है। सेनेगल के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बावजूद बेल्जियम ने अंतिम मिनटों में 3-2 से मैच जीतकर इतिहास रचा।

Belgium vs Senegal, FIFA World Cup 2026: फुटबॉल वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में बेल्जियम ने लगभग नामुमकिन काम कर दिखाया। सिएटल स्टेडियम में सेनेगल के खिलाफ़ मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले 0-2 से पिछड़ने के बावजूद वापसी की और 3-2 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की की।

FIFA World Cup, Belgium vs Senegal

बेल्जियम ने सेनेगल को अंतिम क्षणों में शिकस्त दी

इस राउंड ऑफ 32 मैच के 85 मिनट बीत चुके थे और बेल्जियम 0-2 से पीछे था, तब ऐसा लग रहा था कि वे हार चुके हैं। रोमेलु लुकाकू के गोल ने उन्हें उम्मीद दी और फिर यूरी टिएलेमैन्स ने हेडर से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

End of Feed