Asian Games 2026: बारानिका इलांगोवान ने रचा इतिहास, बनीं पोल वॉल्ट स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय

भारत की 29 वर्षीय एथलीट बारानिका इलांगोवन ने नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में भारत के लिए महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। एशियाई खेलों की पोल वॉल्ट में पदक जीतने वाली वो पहली भारतीय बन गई हैं।

नागोया: भारत की बारानिका इलांगोवन ने नागोया में एशियाई खेलों में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में इतिहास रच दिया है। इंलागोवन ने स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया और एशियाई खेलों में पोल वॉल्ट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। जापान की मिसाकी मोरोटा ने 4.55 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं चीन की चुंगे निउ ने 4.50 मीटर की ऊंचाई के साथ सिल्वर पर कब्जा किया। पोल वॉल्ट स्पर्धा में यह भारत का पहला मेडल है। 29 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला। दोनों ही खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4.15 मीटर रहा। दोनों 4.25 मीटर की ऊंचाई को पार नहीं कर सकीं।

Baranica Elangovan

बारानिका इलांगोवन (फोटो क्रेडिट @MohanMOdisha X)

एशियाई खेलों में डेब्यू करते ही जीता पदक

एशियाई खेलों में पहली बार शिरकत कर बारानिका ने नागोया में 3.85 मीटर और 4.00 मीटर की ऊंचाई को पहली ही कोशिश में पार किया। 4.15 मीटर की ऊंचाई पर उन्हें पहली बार असफलता मिली, लेकिन दूसरी कोशिश में उन्होंने इसे पार कर लिया। इसके बाद उन्होंने 4.25 मीटर की ऊंचाई पार करने की कोशिश की, लेकिन तीनों प्रयासों में नाकाम रहीं और उन्हें कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

End of Feed