पेरिस ओलंपिक: बजरंग पुनिया ने खेल मंत्रालय से किया कुश्ती गतिविधियां शुरू करने का अनुरोध

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 30, 2023, 05:37 PM IST

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने खेल मंत्रालय से पेरिस ओलंपिक के मद्देनजर कुश्ती की गतिविधियों को शुरू करने का अनुरोध खेल मंत्रालय से किया है। जानिए बजरंग ने इस बारे में क्या कहा?

नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने शनिवार को खेल मंत्रालय से अनुरोध किया कि देश में कुश्ती गतिविधियां फिर शुरू कराई जायें क्योंकि पेरिस ओलंपिक में सात महीने ही रह गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक की तैयारियों को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन के बाद से देश में पिछले कई महीने से कुश्ती ठप पड़ी है।

Bajrang Punia

बजरंग पूनिया

डब्ल्यूएफआई के नये पदाधिकारियों के चुनाव के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ क्योंकि खेल मंत्रालय ने संजय सिंह की अध्यक्षता वाली पैनल को निलंबित कर दिया जिसने राष्ट्रीय अंडर 15 और अंडर 20 चैम्पियनशिप का ऐलान करके अपने ही संविधान का उल्लंघन किया था। बजरंग ने एक्स पर लिखा,'पिछले कई महीने से कुश्ती गतिविधियां बंद पड़ी है। कोई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या शिविर भी आयोजित नहीं किया गया।'

End of Feed