भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन ने किया चैंपियन्स के लिए नकद पुरस्कारों का ऐलान, एशियाई टीम चैंपियन को मिले 35 लाख

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 8, 2024, 12:20 AM IST

भारतीय बैडमिंटन संघ ने पिछले महीने एशिया टीम चैपिंयनशिप जीतने वाली भारतीय महिला टीम सहित अपने स्टार खिलाड़ियों की उपलब्धियों के लिए नकद पुरस्कार का ऐलान किया है।

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने पिछले महीने एशिया टीम चैम्पियनशिप (बीएटीसी) में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली महिला बैडमिंटन टीम के लिए 35 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। बीएआई ने कुल मिलाकर एक करोड़ 12 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की जिसमें सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की एशियाई खेलों की पुरुष युगल चैम्पियन जोड़ी के लिए 12 लाख रुपये का पुरस्कार भी शामिल है।

Asian Team Championships winners Indian team

एशियन टीम चैपियनिशप विजेता भारतीय महिला टीम

एशियाड में पुरुष एकल कांस्य पदक जीतने वाले एचएस प्रणय को पांच लाख रुपये जबकि हांगझोउ में रजत पदक जीतने वाली पुरुष टीम को कुल मिलाकर 40 लाख रुपये की राशि मिलेगी। बीएआई ने कहा कि बीएटीसी में महिला टीम और एशियाड में पुरुष टीम के साथ जाने वाले सहयोगी स्टाफ को भी आठ आठ लाख रुपये का दिये जायेंगे।

End of Feed