भारतीय एथलेटिक्स संघ के नए अध्यक्ष बने एशियन गोल्ड मेडलिस्ट

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को अपना नया अध्यक्ष मिल गया। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बहादुर सिंह सग्गू अब यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे जो 2012 से इस पद पर बने हुए थे।

पूर्व शॉट पुट खिलाड़ी और एशियम गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बहादुर सिंग सग्गू एथलेटिक्स संघ के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया और उनका कार्यकाल 4 साल का होगा। 51 साल के सग्गू ने 2002 बुसान एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। उन्होंने 19.03 मीटर के थ्रो के साथ यह मेडल अपने नाम किया था। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.40 मीटर है। उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Bahadur Singh Sagoo elected athletics Federation of india New President

बहादुर सिंग सग्गू

सग्गू, अदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे जो साल 2012 से इस पद से जुड़े थे और लगातार तीन कार्यकाल पूरा कर चुके थे। उनके कार्यकाल के दौरान नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा था। चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता। सुमारिवाला वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं।

End of Feed