पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए इस दिग्गज कोच से दाव-पेंच सीखेंगे किदांबी श्रीकांत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2023, 08:06 PM IST

Paris Olympics 2024, Badminton player Kidambi Srikanth: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत जल्द ही अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारी शुरू करने वाले हैं। इसके लिए श्रीकांत ने दिग्गज कोच से ट्रेनिंग लेने का फैसला किया है। बता दें कि अगले साल 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक की शुरुआत होगी।

Paris Olympics 2024, Badminton player Kidambi Srikanth: पेरिस ओलंपिक को ध्यान में रखकर भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया के कोच विम्पी नाहार्डी की सेवायें लेने का फैसला किया है। पेरिस ओलंपिक 2024 की क्वालीफिकेशन अवधि एक मई से शुरू हो रही है। खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रीकांत ने अपने खेल में सुधार के लिए यह फैसला लिया है।

Kidambi Srikanth, Paris Olympics 2024

किदांबी श्रीकांत। (फोटो- नरेंद्र मोदी के ट्विटर से)

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘मैं दिसंबर 2021 में एगस के जाने के बाद से एक कोच की तलाश में था। अब मेरे पास इंडोनेशियाई कोच विम्पी नाहार्डी हैं। मैं उनसे तब मिला था जब तीन सप्ताह के लिये इंडोनेशिया गया था। वह अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भारत आ गए हैं।’ इंडोनेशिया के एगस द्वि संतोसो के जाने के बाद से भारतीय पुरूष एकल टीम के पास विदेशी कोच नहीं है। पीवी सिंधू ने फरवरी में पार्क ताए सांग से अलग होने का फैसला किया, जो पुरूष एकल खिलाड़ियों की भी मदद कर रहे थे।

End of Feed