आयुष ने भारतीय उम्मीद रखी जिंदा, थॉमस कप फाइनल में चीन 2-1 से आगे

आयुष शेट्टी ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत को शुरुआती झटकों के बाद बुधवार को यहां थॉमस कप फाइनल के ग्रुप ए मुकाबले में बनाए रखा, जिसमें टीम चीन से 1-2 से पीछे चल रही है। दबाव भरे हालात में आयुष ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वेंग होंग यांग को दूसरे एकल में 17-21, 21-13, 21-15 से हराकर अंतर कम किया। वहीं बचे हुए मुकाबलों में हरिहरन अमसकरुनन और एमआर अर्जुन की युगल जोड़ी ही जी टिंग और रेन जियांग यू की जोड़ी से भिड़ेगी, जबकि एच एस प्रणय का सामना लु गुआंग जू से होगा।

होर्सेंस (डेनमार्क)। आयुष शेट्टी ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत को शुरुआती झटकों के बाद बुधवार को यहां थॉमस कप फाइनल के ग्रुप ए मुकाबले में बनाए रखा, जिसमें टीम चीन से 1-2 से पीछे चल रही है। लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी के करीबी मुकाबले में हारने के बाद भारत बैकफुट पर आ गया था। जिससे चीन को 2-0 से बढ़त मिल गई थी।

Thomas Cup Final

थॉमस कप में भारतीय टीम। फोटो- सोशल मीडिया

दबाव भरे हालात में आयुष ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वेंग होंग यांग को दूसरे एकल में 17-21, 21-13, 21-15 से हराकर अंतर कम किया। वहीं बचे हुए मुकाबलों में हरिहरन अमसकरुनन और एमआर अर्जुन की युगल जोड़ी ही जी टिंग और रेन जियांग यू की जोड़ी से भिड़ेगी, जबकि एच एस प्रणय का सामना लु गुआंग जू से होगा। विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य को दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ली शि फेंग से कड़ा संघर्ष करने के बावजूद तीन गेम तक चले मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।

End of Feed