AUS vs FRA, FIFA World Cup, Match Preview: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल बेनजेमा के बिना उतरेगा फ्रांस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2022, 07:59 PM IST

FIFA World Cup 2022, Tuesday 22 November, Australia vs France match preview: फीफा विश्व कप 2022 के तीसरे दिन मंगलवार को कतर में ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच टक्कर होगी। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें होंगी। फ्रांस पूर्व विश्व फुटबॉल चैंपियन है।

चोटिल करीम बेनजेमा की गैरमौजूदगी के बावजूद गत चैंपियन फ्रांस की अग्रिम पंक्ति काफी मजबूत है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप डी मैच में टीम को मिडफील्ड की कमजोरियों से उबरना होगा। ये मैच मंगलवार देर रात 12.30 बजे भारत में देखा जा सकेगा।

france_fifa

फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया फीफा विश्व कप मैच

अधिकांश टीम काइलन एमबापे, एंटोनी ग्रिजमैन या ओलिवर गिरोड को अपनी अग्रिम पंक्ति में शामिल करेंगी, फिर अगर ये तीनों किसी टीम का हिस्सा हों तो फिर सोने पर सुहागा है। इन तीनों ने मिलकर फ्रांस के लिए 119 अंतरराष्ट्रीय गोल दागे हैं जबकि उनकी गति, अनुभव और कौशल का भी कोई जवाब नहीं है।

End of Feed