राष्ट्रमंडल खेलों के साथ एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेंगे नीरज चोपड़ा, करेंगे अपने खिताब का बचाव

Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 28 वर्षीय नीरज चोपड़ा पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर चुके हैं। यह चोट उन्हें सितंबर 2025 में तोक्यो विश्व चैंपियनशिप से पहले लगी थी।

Neeraj Chopra: भारतीय भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की चयन समिति के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी। इसके साथ ही नीरज ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भी हिस्सा लेंगे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 28 वर्षीय नीरज चोपड़ा पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर चुके हैं। यह चोट उन्हें सितंबर 2025 में तोक्यो विश्व चैंपियनशिप से पहले लगी थी। चोट से वापसी के बाद नीरज ने दोहा डायमंड लीग से अपने सीजन की शुरुआत की, जहां उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो फेंककर चौथा स्थान हासिल किया।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों दोनों में लेंगे भाग

सुमारीवाला ने पीटीआई से बातचीत में कहा, “नीरज राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में भाग लेंगे। उन्होंने क्वालीफाई कर लिया है और अभी पूरी तरह फिट होने की प्रक्रिया में हैं। सत्र की पहली प्रतियोगिता में ही 86 मीटर के करीब थ्रो करना शानदार है।” नीरज ने चीन के हांगझोऊ में 2022 एशियाई खेलों में 88.88 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। सुमारीवाला को भरोसा है कि नीरज दोनों बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, “जब उन्होंने 88 मीटर के साथ एशियाई खेल जीते थे और अब 86 मीटर के करीब हैं, तो हमें कोई वजह नहीं दिखती कि वह फिर से कमाल न करें।”

End of Feed