एक भयानक गलती ने इस्माइल का फीफा वर्ल्ड कप में सफर खत्म किया, कतर के स्टार पर लगा बहुत बड़ा प्रतिबंध

Assim Madibo Ban: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के स्टार खिलाड़ी इस्माइल कोने को कतर के खिलाफ मैच में ऐसे टैकल का सामना करना पड़ा जिसने उनको गंभीर इंजरी दी और उनके वर्ल्ड कप सफर को भी समाप्त कर दिया। इस फाउल को करने वाले कतर के खिलाड़ी आसिम मदिबो के खिलाफ अब फीफा ने बड़ा एक्शन लिया है।

कतर के खिलाड़ी आसिम मादिबो को पांच मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। ये सजा उन्हें फीफा वर्ल्ड कप मैच के दौरान कनाडा के इस्माइल कोने को टैकल करने के लिए मिली, जिससे कोने के पैर की हड्डी टूट गई थी। पिछले गुरुवार को वैंकूवर में कनाडा की कतर पर 6-0 से जीत के दौरान हुई इस घटना के लिए मादिबो को सीधा रेड कार्ड दिखाया गया था। फीफा की डिसिप्लिनरी कमिटी के अनुसार, यह सजा गंभीर फाउल प्ले के कारण दी गई थी और इस फैसले के खिलाफ अपील की जा सकती है।

Assim Madibo Banned For 5 Matches, Foul Against Ismael Kone In FIFA World Cup 2026

असिम मदिबो ने इस्माइल कोने को किया था इंजर्ड और अब मिली सजा

इस्माइल कोने को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था और उनके बाएं पैर की टिबिया और फिबुला हड्डियों के टूटने के कारण सर्जरी हुई; इस घटना ने कनाडा की पहली वर्ल्ड कप जीत की खुशी को फीका कर दिया। उस मैच के 51वें मिनट में उन्हें पीछे से टैकल किया गया और जब वे जमीन पर लेटे हुए अपने पैर को पकड़े और हाथ से अपना मुंह ढके हुए थे, तब आस-पास के खिलाड़ियों को लगा कि उन्हें गंभीर चोट लगी है।

End of Feed