Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर T47 स्पर्धा में भारत की अंजनाबेन बंबडिया ने गोल्ड मेडल, जयंती ने सिल्वर जीता

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर T47 स्पर्धा में भारत की अंजनाबेन बंबडिया ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि जयंती बेहरा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

गुरुवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की अंजनाबेन बंबडिया ने महिलाओं की 400 मीटर T47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी स्पर्धा में उनकी हमवतन जयंती बेहरा ने रजत पदक हासिल किया। बंबडिया ने 59.97 सेकंड का समय लिया और वह चार एथलीटों की इस दौड़ में एक मिनट से कम समय लेने वाली एकमात्र धावक रहीं। बेहरा ने 1:00.65 सेकंड का समय निकाला, जबकि थाईलैंड की ससीरावन इनथाचोट ने 1:02.58 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

Asian Para Games 2026, Anjanaben Bumbadiya wins gold medal

एशियन पैरा गेम्स 2026

महिलाओं की 400 मीटर T12 स्पर्धा में, दृष्टिबाधित तेजलबेन दामोर ने 57.60 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता, जो इन खेलों में उनका दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 200 मीटर T12 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। T47 श्रेणी में वे एथलीट आते हैं जिनकी कोहनी के नीचे से या कलाई के नीचे से कोई बांह नहीं है, या जिनके ऊपरी अंग में कोई ऐसी कमी या विकलांगता है जिससे एक हाथ प्रभावित होता है।

End of Feed