Asian Games 2026: दक्षिण कोरिया को मात देकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, चीन से होगी गोल्ड के लिए भिड़ंत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जहां चीन के साथ उसकी गोल्ड के लिए भिड़ंत होगी।

नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 के अंतर से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने हॉकी में रजत पदक पक्का कर लिया है। गोल्ड के लिए उसकी फाइनल में चीन के साथ भिड़ंत होगी। चीन ने जापान को शूटऑउट में 4-2 के अंतर से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारतीय महिला टीम ने पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इस बार वो पदक का रंग बदलने में सफल हो गई हैं। भारतीय टीम के सामने फाइनल में चीन की चुनौती होगी जिसने पिछली बार उन्हें फाइनल में पहुंचने से रोक दिया था। चार साल बाद भारतीय टीम के पास चीन से उस हार का हिसाब चुकता करने का भी शानदार मौका है।

Indian Women Hockey Team

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

दूसरे हॉफ में भारत ने किए दोनों गोल

End of Feed