Asian Games: साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदकर भारतीय हॉकी टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा 64 साल पुराना रिकॉर्ड

Asian Games 2026: इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से हराया था। तीन मैचों में भारत 37 गोल कर चुका है। भारत का लक्ष्य गोल्ड मेडल बचाने के साथ-साथ लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधा टिकट हासिल करना है।

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पूल मैच में साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदकर 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम इंडिया ने दक्षिण कोरिया को 8-2 के बड़े अंतर से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से रौंदा था। तीन मैचों में 37 गोल दागकर डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने ग्रुप में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Hockey India (2)

भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को हराया (फोटो साभार- Hockey India)

64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन गेम्स में हॉकी में साउथ कोरिया के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 1962 से कायम था। तब जकार्ता एशियन गेम्स में भारत ने कोरिया को 5-0 से हराया था, यानी 5 गोल के अंतर से मात दी थी। हालांकि, 64 साल तक कोई भी भारतीय टीम इससे बड़ी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। अब 2026 में हरमनप्रीत सिंह की टीम ने 8-2 से जीतकर 6 गोल के अंतर से जीत हासिल की और 1962 वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह एशियाड में कोरिया के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई है।

End of Feed