एशियाई खेलों की स्कीट स्पर्धा में भारत ने जीते दो कांस्य पदक, निशानेबाजी दल को मिली राहत

स्कीट निशानेबाजी बुधवार को एशियाई खेलों में भारत के लिए राहत लेकर आई और देश ने दो कांस्य पदक जीते। इन दो पदकों ने भारतीय निशानेबाजों के बीच छाए निराशा के बादलों को दूर करने में मददगार साबित हुई।

नागोया: स्कीट निशानेबाजी बुधवार को एशियाई खेलों में भारत के लिए राहत लेकर आई और देश ने दो कांस्य पदक जीते। यह ऐसा दिन रहा जब पिस्टल स्पर्धाओं में भारतीय महिला निशानेबाजों का प्रदर्शन अपेक्षित नतीजे हासिल नहीं कर सका। भारत की पुरुष और महिला स्कीट टीम ने पोडियम पर जगह बनाकर शुरुआती दिन से उतार-चढ़ाव से गुजर रहे निशानेबाजी अभियान में कुछ चमक बिखेरी। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी रोमांच रहा। पुरुष वर्ग में अनंतजीत सिंह नरूका और महिला वर्ग में रेजा ढिल्लों पदक के बेहद करीब पहुंचने के बाद चौथे स्थान पर रहे।

Indian Women Skeet Team

कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला स्कीट टीम (फोटो क्रेडिट SONY LIV Screen Grab)

परिनाज धालीवाल, रेजा और माहेश्वरी चौहान ने दिलाया कांस्य

End of Feed