Asian Games day 5 Round Up: एथलेटिक्स में भारत की सकारात्मक शुरुआत, निशानेबाजों ने फिर किया निराश

भारत के लिए एशियाई खेल 2026 का पांचवां दिन मिला जुला रहा। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक किसने किया निराश?

नागोया: भारत ने एशियाई खेलों में गुरुवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर सकारात्मक शुरुआत की लेकिन निशानेबाजी रेंज से कोई उत्साहजनक परिणाम नहीं मिला हालांकि स्कीट निशानेबाजों ने कांसे का तमगा हासिल करके इस खेल में दिन में भारत की झोली खाली नहीं जाने दी। इसके अलावा रोवर्स ने कांस्य पदक और वुशु खिलाड़ी रोशिबीना देवी ने लगातार दूसरा रजत पदक जीतकर भारतीय खेमे में कुछ जोश भरा।

Asian Games 2026 Day 5 Round Up

एशियन गेम्स 2025 पांचवां दिन राउंड अप

भारत पदक तालिका में 15वें स्थान पर

एशियाई खेलों में अभी तक भारत का प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा है। उसने भले ही 17 पदक हासिल कर लिए हैं लेकिन इसमें एक केवल एक स्वर्ण पदक दर्ज है जो महिला क्रिकेट टीम ने जीता था। भारत ने सात रजत और नौ कांस्य पदक भी जीते हैं तथा वह पदक तालिका में 15वें स्थान पर है। चीन 80 स्वर्ण, 30 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 130 पदक लेकर शीर्ष पर है। एथलेटिक्स में पहले दिन भारत ने चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले में रजत पदक जीता

End of Feed