Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: निशानेबाजी में आया भारत का तीसरा और दूसरे दिन का पहला मेडल
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल महिला ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में सिंगापुर की Teo Hui Hoon से भिड़ेंगी। सुचिका पहले ही पदक पक्का कर चुकी हैं और अब सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।
हॉकी में भारतीय महिला टीम पूल B के अपने दूसरे मुकाबले में इंडोनेशिया का सामना करेगी। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 की बड़ी जीत से की थी। वहीं, भारतीय मेंस और महिला कबड्डी टीमें भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। टेबल टेनिस में भारतीय टीमें पाकिस्तान के खिलाफ दो मुकाबलों में उतरेंगी। दिन की शुरुआत सॉफ्ट टेनिस, वुशु, सेपकटकरॉ, शूटिंग और स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी से होगी। इसके बाद दोपहर के सत्र में बॉक्सिंग, वुशु के अन्य मुकाबले और कबड्डी के मैच खेले जाएंगे।
यहां पढ़ें लाइव अपड़ेट्सः-
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: शूटिंग में भारत के लिए मेडल इवेंट
एशियन गेम्स 2026 में भारत के दो शूटर मेंस की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में पहुंच गए हैं। रुद्राक्ष पाटिल क्वालिफिकेशन में 631.8 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि एशियन गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रहे, हिमांशु ढिल्लों 630.0 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहे। दोनों ने टॉप आठ में जगह बनाई और मेडल तय करने वाले फाइनल में पहुंचे।एशियन गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रहे पार्थ राकेश माने 628.3 के स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए। मेंस की 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल आज सुबह 9:00 बजे (IST) होगा, जिसमें पाटिल और ढिल्लों मेडल के लिए मुकाबला करेंगे।
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: -जापान ने मेंस के टीम रेगु ग्रुप-B मैच में भारत को 15-11 से हराया
एशियाई खेलों की मेजबान टीम जापान ने ग्रुप-B मैच में भारत को निर्णायक सेट में 15-11 से हराकर मेंस के टीम रेगु मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया। भारत ने शानदार वापसी करते हुए मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचाया था, लेकिन जापान ने आखिरी सेट में संयम बनाए रखते हुए दूसरा मैच जीत लिया। अब पूरी सीरीज जीतने के लिए भारत को तीसरा और आखिरी मैच जीतना होगा।Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: दूसरे दिन का पहला मेडल
भारत ने मेंस के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। रुद्राक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने भारत की चुनौती को आगे बढ़ाया, जबकि पार्थ माने के योगदान से भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने गोल्ड मेडल जीता और दक्षिण कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला। भारत के शानदार प्रदर्शन से उनके अभियान में एक और मेडल जुड़ गया है।Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
भारत ने महिला टीम टेबल टेनिस मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराया। श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को सीधे गेम में 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर जीत पक्की की। भारत ग्रुप F का विजेता बना और क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: श्रीहरि और ऋषभ दास ने फाइनल में बनाई जगह
सोमवार को आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में तैराक श्रीहरि नटराज ने मेंस की 50 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। ESPN के अनुसार, श्रीहरि और ऋषभ दास अपनी-अपनी हीट में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। श्रीहरि ने 25.37 सेकंड का समय लिया, जो हीट में सबसे आगे रहने वाले तैराक से +57 पीछे था। ऋषभ ने 25.41 सेकंड का समय लिया, जिससे वे फाइनल के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हो गए। हीट के टॉप 10 तैराकों के पास फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का मौका था और श्रीहरि तीनों हीट में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे।Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: मेंस की 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत की चुनौती खत्म
भारत के मेंस की 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी की चुनौती हीट राउंड में ही खत्म हो गई। आकाश मणि और गीतेश शाह फाइनल में जगह नहीं बना पाए। वे कुल मिलाकर क्रमशः 26वें और 28वें स्थान पर रहे। बाकी तैराकों ने बेहतरीन समय निकाला, जबकि गेम्स का रिकॉर्ड 21.71 सेकंड का है।Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: भारत ने पाकिस्तान पर बनाई 2-0 की बढ़त
महिला टीम टेबल टेनिस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बना ली है। एशियाई खेलों में अपने पहले मैच में सिंड्रेला दास ने कल्सुम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से सीधे गेम में आसानी से हरा दिया। अब भारत को यह मुकाबला जीतने और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए बस एक और मैच जीतना है। इसके बाद श्रीजा अकुला का मैच है। उनसे भी जीत की उम्मीद की जा सकती है।Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: शूटर्स की नजर मेडल इवेंट में जगह बनाने पर
मेंस के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफाइंग में, शुरुआती सीरीज़ के बाद भारतीय शूटर्स का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। रुद्राक्ष पाटिल अपनी तीसरी सीरीज के बीच में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि हिमांशु ढिल्लों सातवें स्थान पर हैं। पार्थ माने अभी भी थोड़ा संघर्ष कर रहे हैं और 17वें स्थान पर हैं।Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: भारत ने रेगू सेपकटकरा में जापान को हराया
भारत कई इवेंट्स में मजबूत चुनौती पेश कर रहा है। मेंस की टीम रेगू सेपकटकरा में, भारत ने जापान के खिलाफ 5-10 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। आकाश के सब्स्टिट्यूट के तौर पर आने के बाद टीम ने लगातार सात पॉइंट हासिल किए और पहला सेट 15-13 से जीत लिया। इसके बाद भारत ने दूसरे सेट में दबदबा बनाते हुए मैच जीत लिया। मेंस की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफाइंग में, जो टीम-इवेंट का फाइनल भी है, भारत के रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों ने मुकाबला शुरू कर दिया है।हिमांशु ने 105.3 के स्कोर के साथ शुरुआत की और शुरुआती दौर में आठवें स्थान पर रहे, जबकि पार्थ 104.5 के स्कोर के साथ 13वें और रुद्राक्ष 104.2 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहे। रैंकिंग अभी बदल सकती है क्योंकि शूटर्स ने अलग-अलग संख्या में शॉट्स पूरे किए हैं।
महिलाओं के चांगक्वान वुशु में, न्येमन वांगसु ने 9.573 का स्कोर किया और अभी तक प्रदर्शन करने वाली 14 एथलीटों में 13वें स्थान पर हैं, जिससे वह मेडल की दौड़ से बाहर हो गई हैं। वहीं, सॉफ्ट टेनिस मिक्स्ड डबल्स में जय मीना और आध्या तिवारी ने शानदार शुरुआत की और कंबोडिया को 4-1, 4-0, 4-2, 4-1, 4-2 से हराया। अब उनका मुकाबला मंगोलिया से होगा।
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: पहले दिन के स्टार
भारत के लिए दूसरे दिन 27 वर्षीय वलारिवान दिन की स्टार रहीं। अपने पिछले दो एशियाई खेलों में पदक से चूकने वाली वलारिवान ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया। 2025 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में 252.4 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। वह स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की हिनाता ताइची से महज 0.6 अंक पीछे रहीं। ताइची ने 253.0 अंक के साथ एशियाई खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले वलारिवान ने सोनम उत्तम मस्कर और एशियाई खेलों में पदार्पण कर रहीं विदर्सा विनोद के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी दूसरा स्थान हासिल किया था।Asian Games: भारत ने निशानेबाजी में जीता एक और मेडल, रुद्राक्ष और हिमांशु ने व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई
Asian Games: भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में पहुंचे, सेपकटकरा में भी भारत ने जापान को हराया
निकल गई हेकड़ी, एशिया कप विवाद के बाद निगार सुल्ताना ने हरमनप्रीत कौर से मिलाया हाथ- VIDEO
8 गोल के रोमांचक मैच में मैनचेस्टर सिटी नं संडरलैंड को हराकर EPL में टॉप पर जगह बनाई
Chess Olympiad 2027: भारतीय पुरुष टीम ने नीदरलैंड को दी मात, पोलैंड से हारी महिला टीम
© 2026 Times Horizon Private Limited
