Asian Games 2023 Opening Ceremony: 19वें एशियाई खेलों का हुआ आगाज, हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन ने थामा भारतीय तिरंगा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 23, 2023, 08:28 PM IST

चीन के हांगझाऊ शहर की मेजबनी में खेले जाने वाले 19वें एशियाई खेलों का रंगारंग आजाज शनिवार को चीनी राष्ट्रपति की उपस्थिति में हुआ।

हांगझाऊ: चीन के हागंझाऊ शहर की मेजबानी में 19वें एशियाई खेलों का आगाज शनिवार को रंगारंग समारोह के साथ हो गया। हांगझाऊ के ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में आयोजित रंगारंग समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई देशों के अन्य गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। चीनी राष्ट्रपति ने खेलों के 19वें एशियाई खेलों की शुरुआत का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया।

Indian Contingent

19वें एशियाई खेलों में भारतीय दल

921 सदस्यों वाला है भारतीय दल

एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में 921 सदस्यों वाले भारतीय दल का नेतृत्व पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने किया। भारतीय दल में 332 पुरुष और 323 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा 260 कोच और सपोर्ट स्टाफ भी भारतीय दल में शामिल हैं। यह भारत का एशियाई खेलों में अबतक का सबसे बड़ा दल है।

गोल्डन साड़ी और कुर्ता पजामा में नजर आए भारतीय खिलाड़ी

उद्धाटन समारोह के दौरान भारतीय दल में महिला खिलाड़ी सुनहरे रंग की नीले बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आईं। वहीं गोल्डन कुर्ता, नीला पजामा और हलके रंग की डिजायनर सदरी पहने स्टेडियम में नजर आए। पहली बार एशियाई खेलों में दो भारतीय दल के ध्वजवाहक बने। साल 2018 में नीरज चोपड़ा भारतीय दल के धव्ज वाहक थे।

45 देश ले रहे हैं एशियाई खेलों में भाग

भारतीय दल में परेड के दौरान अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी नजर आए। भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह भी मौजूद थे। दो सप्ताह तक चलने वाले इस एशियाई खेल महाकुंभ में 45 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी में देशों के दलों की परेड अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के साथ शुरू हुई।

तीसरी बार चीन कर रहा है एशियाई खेलों की मेजबानी

चीन तीसरी बार एशियाई खेलों की मेजबानी कर रहा है। साल 1990 में बीजिंग और 2010 में गांगझाऊ में एशियाई खेल आयोजित हुए थे।उद्धाटन समारोह में चीन की संस्कृति और विकास की झलक नजर आई। साथ ही समारोह में आर्टीफीशिल इंटेलिजेंस और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक भी नजर आई।

End Article
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रका...

End of Feed