Asian Games 2026: रजत पदक वाला रहा 10वां दिन, कई गोल्ड मेडल से चूका भारत

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में 10वें दिन यानि 28 सितंबर के बाद भारत के खाते में 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज सहित कुल 45 मेडल हैं और वह मेडल टेबल में 12वें नंबर पर है। 28 सितंबर को भारत ने चार सिल्वर मेडल जीते।

Asian Games 2026: एशियाई खेलों में सोमवार का दिन भारत के लिए रजत पदकों वाला रहा। युवा शूटर ईशा सिंह, लॉन्ग डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह, लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर और जैवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीते, लेकिन गोल्ड के बेहद करीब पहुंचकर चूकने का सिलसिला जारी रहा। सोमवार के बाद भारत के खाते में 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज सहित कुल 45 मेडल हैं और वह मेडल टेबल में 12वें नंबर पर है। चीन 131 गोल्ड सहित 229 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। गुलवीर सिंह ने दूसरा सिल्वर जोड़ा। 10000 मीटर में पहले ही सिल्वर जीत चुके गुलवीर ने 1500 मीटर में 3:36.72 सेकंड का अपना पर्सनल बेस्ट लगाकर दूसरा रजत हासिल किया।

Asian Games (1)

एशियन गेम्स (फोटो साभार- @Media_SAI)

ईशा सिंह ने शूटिंग में दिलाया सिल्वर

निशानेबाजी में 21 साल की ईशा सिंह का फाइनल सबसे ज्यादा ड्रामेटिक रहा। वर्ल्ड नंबर-1 ईशा को सिल्वर तक पहुंचने के लिए 5 शूट-ऑफ से गुजरना पड़ा। पहले उन्होंने ब्रॉन्ज की जंग में उत्तर कोरिया की किम हियोन सुक को हराने के लिए लगातार 3 शूट-ऑफ जीते। फिर गोल्ड के लिए चीन की शियाओ जियारुईशुआन से 38-38 की बराबरी के बाद 2 और शूट-ऑफ खेले। आखिरी शॉट में चूकने से उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। मनु भाकर क्वालिफिकेशन में 579 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहकर फाइनल में भी नहीं पहुंच पाईं और बिना मेडल लौटीं। ईशा ने क्वालिफिकेशन में 580 स्कोर किया था। महिला टीम इवेंट में भी भारत मेडल से चूका, जब चौथी सीरीज में राही सरनोबत ने सिर्फ 39 का स्कोर कर दिया। वह 568 अंकों के साथ 30वें नंबर पर रहीं।

End of Feed