एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, नीरज चोपड़ा को नहीं मिली जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2023, 09:55 PM IST

भारत ने बैंकॉक में 12 से 16 जुलाई तक बैंकॉक में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 54 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली: भारत ने बैंकॉक में 12 से 16 जुलाई तक होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 54 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें लंबी कूद के स्टार खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर, एशियाई रिकॉर्ड धारक गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर और नए डिकैथलन चैंपियन तेजस्विन शंकर को जगह मिली है।

Tajinder Pal Singh Toor

तजिंदर पाल सिंह तूर(साभार SAI Media)

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की चयन समिति द्वारा चुनी गई टीम में 26 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। मई में रांची में फेडरेशन कप के बाद इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए शुरुआती टीम पहले ही चुन ली गई थी। भुवनेश्वर में सोमवार को समाप्त हुई राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप का उपयोग उन खिलाड़ियों की ‘पुष्टि’ के लिए किया गया जिन्होंने फेडरेशन कप में भाग नहीं लिया था।

End of Feed