Asia Cup Qualifiers: भारतीय फुटबॉल टीम का खराब प्रदर्शन जारी, हांगकांग के खिलाफ अहम मैच में मिली हार

Asia Cup Qualifiers: भारतीय फुटबॉल टीम को 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के अहम मैच में स्टीफन परेरा के इंजरी टाइम में दागे गोल के कारण मंगलवार को मेजबान हांगकांग के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।अपने से कम रैंकिंग वाले हांगकांग के खिलाफ हार भारत के लिए बड़ा झटका है क्योंकि टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है और फिनिशिंग कौशल की कमी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

Asia Cup Qualifiers: भारतीय फुटबॉल टीम को 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के महत्वपूर्ण मैच में मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ 0-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मैच का एकमात्र गोल इंजरी टाइम में स्टीफन परेरा ने पेनल्टी से किया, जिससे भारत की एशियाई कप में जगह बनाने की उम्मीदों को गहरा आघात लगा है।

Indian football team

भारतीय फुटबॉल टीम (फोटो- Indian football X)

कैसे हारा भारत?

मैच का निर्णायक पल 90+4वें मिनट में आया, जब भारतीय गोलकीपर विशाल कैथ ने गोल लाइन से बाहर आकर हांगकांग के माइकल उदेबुलुजोर पर फाउल कर दिया। रेफरी ने इस घटना को पेनल्टी का कारण माना, जिसे परेरा ने कैथ के दाएं कोने में जाकर सफलतापूर्वक परिवर्तित कर दिया। इस गोल के साथ ही भारत की हार तय हो गई।

End of Feed