जेवलिन थ्रो में आशीष यादव ने रचा इतिहास, 10 साल बाद वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स में भारत को दिलाया मेडल

World Athletics U20 Championships: साल 2016 में पोलैंड के बायडगोस्ज में नीरज चोपड़ा ने 86.48 मीटर का वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता था। वो रिकॉर्ड आज भी नहीं टूटा है। तब से फैंस को दूसरे 'नीरज' का इंतजार था। अब 10 साल बाद आशीष यादव ने उस गैप को भर दिया है।

World Athletics U20 Championships: भारत के 19 साल के आशीष यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर 10 साल का सूखा खत्म किया है। नीरज चोपड़ा के 2016 में गोल्ड जीतने के बाद ये पहली बार है जब किसी भारतीय ने जूनियर वर्ल्ड में जेवलिन में पोडियम पर जगह बनाई है। अमेरिका के यूजीन में चल रही चैंपियनशिप के तीसरे दिन आशीष ने भारत का खाता खोला। फाइनल में उन्होंने तीसरे प्रयास में 74.09 मीटर भाला फेंका और सिल्वर पक्का कर लिया। उनका ये थ्रो ही दिन का सबसे अहम पल बन गया। इस स्पर्धा में भारत का दूसरा नाम टी धरणीधरन का रहा। वो 72.35 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहे। लेकिन सुर्खियां आशीष यादव के नाम रहीं।

Neeraj Yadav

नीरज यादव (फोटो साभार- X)

नीरज के बाद दूसरा नाम

साल 2016 में पोलैंड के बायडगोस्ज में नीरज चोपड़ा ने 86.48 मीटर का वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता था। वो रिकॉर्ड आज भी नहीं टूटा है। तब से फैंस को दूसरे 'नीरज' का इंतजार था। अब 10 साल बाद आशीष यादव ने उस गैप को भर दिया है। वो अब नीरज के बाद वर्ल्ड U20 में जेवलिन में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। गोल्ड साउथ अफ्रीका के जान-हेंड्रिक हेमन्स को मिला। उन्होंने आखिरी प्रयास में 80.50 मीटर का थ्रो किया। ये इस साल का U20 वर्ल्ड लीड भी है।

End of Feed