PWR DUPR India Masters Mixed Doubles Final: अरमान भाटिया-रूस वैन रीक की सॉलिड जोड़ी के नाम मिक्स्ड डबल्स खिताब; जॉर्ज वॉल-डैनी टाउनसेंड की जोड़ी निराश । Match Report

DUPR India Masters Mixed Doubles Final Match Report: पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स 2024 का मिक्स्ड डबल्स खिताब भारत के अरमान भाटिया और नीदरलैंड की रूस वैन रीक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की जॉर्ज वॉल-डैनी टाउनसेंड की जोड़ी को मात देकर अपने नाम कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अरमान भाटिया और रूस वैन रीक की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
  • जॉर्ज वॉल-डैनी टाउनसेंड की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को दी मात
  • 11-5, 10-11, 11-1 के अंतर से जीता फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली: राजधानी के आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में आयोजित पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स के प्रो(ओपन) मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले में भारत के अरमान भाटिया और नीदरलैंड की रूस वैन रीक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज वॉल-डैनी टाउनसेंड की जोड़ी को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। तीन गेम तक चले मुकाबले में भारतीय-डच जोड़ी ने 11-5, 10-11, 11-1 के अंतर से जीत हासिल की। यह अरमान भाटिया की पुरुष एकल के बाद दूसरी और रूस वैन वीक की भी महिला युगल के बाद दूसरी खिताबी जीत रही। अरमान और रूस की जोड़ी ने पहले और तीसरे गेम में आसानी से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में कांटे की टक्कर हुई और ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी 11-10 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर सकी। कुल मिलाकर अरमान-रूस की जोड़ी ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया।

PWR DUPR India Masters Mixed Doubles Final: अरमान भाटिया-रूस वैन रीक की सॉलिड जोड़ी के नाम मिक्स्ड डबल्स खिताब; जॉर्ज वॉल-डैनी टाउनसेंड की जोड़ी निराश । Match Report

अरमान-रूस ने 11-5 से जीता पहला गेम

अरमान भाटिया और रूस वान रीक की भारतीय-डच जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई जॉर्ज वॉल-डैनी टाउनसेंड के खिलाफ पहले गेम में शानदार शुरुआत करते हुए कुछ ही मिनट में 6-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए लगातार पांच अंक बटोरे और स्कोरलाइन को 6-5 कर दिया। कुछ देर तक लगातार सर्विस बदलती रही और स्कोर 7-5 पर टिका रहा। इसके बाद भारतीय-डच जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए और लगातार 6 अंक हासिल किए और पहला गेम 11-5 के अंतर से अपने नाम कर लिया।

End of Feed