एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड, रेसलिंग में अमन ने जीता स्वर्ण पदक

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना 20वां गोल्ड मेडल जीत लिया। यह मेडल रेसलिंग में आया जहां अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में कोरियाई प्रतिद्वंद्वी चोंग सोंग को 11-7 से हराया।

भारत के युवा रेसलर अमन सेहरावत ने एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड मेडल दिला दिया है। अमन ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में कोरियाई प्रतिद्वंद्वी चोंग सोंग को 11-7 से हराया। मुकाबले की शुरुआत अमन ने शानदार अंदाज में किया और विरोधी के खिलाफ 4-1 की बढ़त बनाई, लेकिन कोरियाई पहलवान ने वापसी की एक वक्त 7-6 से वह आगे चल रहे थे। लेकिन अमन ने आखिरी मिनट तक लड़ाई जारी रखी और 11-7 से गोल्ड पर कब्जा जमाया। जीत के बाद उन्होंने अपने स्टाइल से इसका सेलिब्रेशन किया। अमन ने तिरंगे को अपने कंधे पर लपेटा और मैट के चारों ओर दौड़कर इसका जश्न मनाया। एशियन गेम्स में यह अमन का दूसरा मेडल है। 2023 में अमन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। सेमीफाइनल में अमन ने ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की को 14-8 से हराया था।

aman sehrawat

अमन सहरावत (साभार-X/AI)

भारत का 20वां गोल्ड मेडल

यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 20वां और रेसलिंग में दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले सुजीत ने 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में भारत को गोल्ड दिलाया था। ओवरऑल रेसलिंग की बात करें तो यह भारत का चौथा मेडल है। दो गोल्ड के अलावा भारत ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अब तक भारत ने एशियन गेम्स 2026 में कुल 82 मेडल जीत लिए हैं। 82 में से 20 भारत के गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

End of Feed