Hockey World Cup 2023, India vs Spain Match Date, Time: आज हॉकी विश्व कप में भारत का पहला मैच, उससे जुड़ी सारी जानकारी यहां जानिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 10:11 AM IST

Hockey World Cup 2023, India vs Spain Match Date, Time, Squads, Live Streaming, Telecast Channel in India: आज हॉकी विश्व कप 2023 में मैचों का आगाज हो रहा है और आज का चौथा मुकाबला मेजबान भारत का होगा। भारत पहले मुकाबले में स्पेन से टकराएगा। आइए जानते हैं उस मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज
  • भारत आज खेलेगा अपना पहला मैच
  • स्पेन के खिलाफ होगा मुकाबला

Hockey World Cup 2023, India vs Spain Match Date, Time, Live Streaming, Squads, Telecast Channel in India: टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पुराना गौरव लौटाने की दिशा में पहला कदम रख चुकी भारतीय हॉकी टीम आज (शुक्रवार) स्पेन के खिलाफ पुरूष हॉकी विश्व कप के पहले मैच में उतरेगी तो उसका इरादा विश्व कप में पदक के लिये 48 साल का इंतजार खत्म करने का होगा। ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी भारतीय टीम ने एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालम्पुर में अजितपाल सिंह की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है। इससे पहले 1971 में पहले विश्व कप में भारत ने कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था।

india vs spain hockey world cup 2023 match

भारत बनाम स्पेन (File- Hockey India)

इसके बाद 1978 से 2014 तक भारत ग्रुप चरण से आगे नहीं जा सका । पिछली बार भी भुवनेश्वर में हुए विश्व कप में भारत क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारकर बाहर हो गया था। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस बार अपनी सरजमीं पर पदक के प्रबल दावेदारों में से है। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारत ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया था हालांकि उसे 1-4 से पराजय का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि आज होने वाले भारत बनाम स्पेन हॉकी विश्व कप मैच को आप कब व कहां देखें, मुकाबला कहां होगा, और अन्य तमाम जानकारियां।

End of Feed