US Open: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लगाया 'चौका', साल के चारों ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने

Alexander Zverev Enters US Open Quarter Finals: साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एक खास कमाल कर दिखाया है। उन्होंने लुसियानो डार्डेरी को हराते हुए पांचवीं बार यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में जगह तो बना ही ली, साथ ही वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने साल के चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल्स में पहुंचने का कमाल किया है।

US OPEN 2026: शीर्ष वरीय अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में लुसियानो डार्डेरी को सीधे सेटों में हराकर एक ही सीज़न में सभी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का कारनामा पहली बार पूरा किया। अब क्वार्टर फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला डच खिलाड़ी बोटिक वैन डी ज़ैंड्सचुल्प से होगा। ATP वेबसाइट के अनुसार, ज़्वेरेव ने 21वीं सीड डार्डेरी को 6-2, 6-2, 7-6 (3) से दो घंटे 31 मिनट में हराया और इस साल चारों मेजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र पुरुष खिलाड़ी बन गए।

Alexander Zverev enters quarter finals of US Open 2026

एलेक्जेंडर ज्वेरेव यूएस ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इस जर्मन खिलाड़ी ने ज़बरदस्त सर्विस की; उन्होंने अपनी 72 प्रतिशत पहली सर्विस सही जगह पर लगाईं और पहली सर्विस पर 86 प्रतिशत पॉइंट जीते। उन्होंने पहले सेट में मिले एकमात्र ब्रेक पॉइंट को बचाया और तीसरे सेट में डार्डेरी के बेहतर खेल के बावजूद मैच पर अपना कंट्रोल बनाए रखा।

End of Feed