ओलंपिक 2024 से पहले भारतीय बैडमिंटन कोच विमल कुमार ने लक्ष्य सेन को लेकर दी अच्छी खबर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 16, 2024, 03:49 PM IST

Paris Olympics 2024, Lakshya Sen: पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। बैडमिंटन कोच विमल कुमार ने बताया है कि भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को ओलंपिक में अच्छा ड्रॉ मिला है और वो खुलकर खेल सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • बैडमिंटन कोच विमल कुमार ने दी अच्छी खबर
  • लक्ष्य सेन को मिला अच्छा ड्रॉ, खुलकर खेलेगाः विमल

भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के कोच विमल कुमार का मानना है कि उसे अपने पहले ओलंपिक में अच्छा ड्रॉ मिला है जिसमें ‘अंडरडॉग’ होने के कारण वह खुलकर खेल सकेगा। दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य को ओलंपिक पदक जीतने के लिये इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी, पिछले ओलंपिक में सेमीफाइनल खेलने वाले ग्वाटेमाला के केविन कोर्डोन और बेल्जियम के जूलियन कारागी जैसे दिग्गजों से ग्रुप एल में पार पाना होगा।

Lakshya Sen, Paris Olympics 2024

लक्ष्य सेन (Instagram)

भारत के पूर्व कोच विमल ने फ्रांस के मार्सेले से पीटीआई से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि ड्रॉ अच्छा है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह कई बार जोनाथन क्रिस्टी से करीबी मुकाबले हार चुका है । यह बराबरी का मामला है । दूसरे चरण में जाने के लिये मौकों को भुनाना होगा । मेरे हिसाब से लक्ष्य के पास खोने के लिये कुछ नहीं है । वह अंडरडॉग रहेगा जिससे खुलकर खेल सकेगा ।’

End of Feed