आज की एकादशी का व्रत कब खोलें, योगिनी एकादशी 2026 व्रत के पारण का समय

Yogini Ekadashi Parana Time Tomorrow: आज 10 जुलाई 2026 को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, जिसका पारण कल 11 जुलाई 2026 को होगा। चलिए जानें कल योगिनी एकादशी के व्रत का पारण समय क्या है यानी कल किस समय उपवास खोलना शुभ रहेगा। साथ ही आपको योगिनी एकादशी व्रत की पारण विधि पता चलेगी।

Yogini Ekadashi Ka Vrat Kholne Ka Samay: सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान विष्णु को समर्पित योगिनी एकादशी बेहद खास होती है, जिसका व्रत हर साल आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत रखने से पाप नष्ट होते हैं। साथ ही व्यक्ति को विभिन्न कष्टों व रोगों से मुक्ति मिलती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज 10 जुलाई की सुबह 8 बजकर 16 मिनट से एकादशी तिथि का आरंभ हुआ है, जो कि कल 11 जुलाई की सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में आज 10 जुलाई 2026, वार शुक्रवार को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। लेकिन इस एकादशी के व्रत का पारण कल 11 जुलाई 2026 को होगा।

योगिनी एकादशी 2026 व्रत के पारण का समय, ​योगिनी एकादशी व्रत के पारण का समय​ क्या है

योगिनी एकादशी 2026 व्रत के पारण का समय क्या है?

योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें?

आज की एकादशी के व्रत का पारण कल दोपहर में करना शुभ रहेगा। कल 11 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से दोपहर 04 बजकर 36 मिनट के बीच आप योगिनी एकादशी व्रत का पारण कर सकते हैं यानी व्रत खोल सकते हैं।

End of Feed