Times Now Navbharat
live-tv
Premium

क्या होता है Yellow Aura, जानें इस रंग के ऑरा की ताकत, कैसे पहचानें आपमें भी है ये एनर्जी

Yellow Aura Meaning in Hindi: येलो (पीला) ऑरा क्या होता है, यह किस चीज का संकेत देता है और ऐसे लोगों का स्वभाव कैसा होता है? जानिए येलो ऑरा का आध्यात्मिक महत्व।

Image
येलो ऑरा क्या होता है, क्या आपमें है ये बात
Authored by: Medha Chawla
Updated May 14, 2026, 13:20 IST

Yellow Aura Meaning in Hindi: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपनी तकलीफों का शोर नहीं मचाते। आप हर टूटन या चोट को चुपचाप अपने भीतर समेट लेते हैं और फिर उसी दर्द से कुछ खूबसूरत बना देते हैं। अगर आपका जवाब हां है तो आध्यात्मिक दुनिया में ऐसे लोगों की ऊर्जा को अक्सर Yellow Aura यानी पीले ऑरा से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि पीला ऑरा सिर्फ खुशी, बुद्धि और आत्मविश्वास का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह भीतर की मजबूती और शांत सहनशीलता का भी रंग है।

येलो ऑरा वाले लोग अक्सर बाहर से बेहद शांत, मुस्कुराते हुए और पॉजिटिव नजर आते हैं, लेकिन उनके भीतर भावनाओं का गहरा समंदर छिपा होता है। अगर आपको यह बात अपने से जुड़ी लगती है तो ऐसा भी जरूर होगा कि आप अपनी भावनाओं को दुनिया के सामने बोझ बनाकर नहीं रखते होंगे। आप इनको अपने काम, अपने व्यवहार और अपने प्यार में बदल देते हैं।

ऑरा क्या होता है, ये कलर से कैसे जुड़ा है

येलो ऑरा के बारे में और जानने से पहले समझें कि ऑरा आखिर क्या होता है और रंगों से इसका क्या कनेक्शन है। आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर इंसान के शरीर के आसपास एक अदृश्य ऊर्जा क्षेत्र होता है, जिसे ऑरा (Aura) कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य और वास्तु एक्सपर्ट सुजीत जी महाराज बताते हैं कि यह ऊर्जा व्यक्ति की भावनाओं, मानसिक स्थिति, स्वभाव और अंदरूनी ऊर्जा को दर्शाती है। ऑरा अलग-अलग रंगों में महसूस किया जाता है और हर रंग का अपना अलग अर्थ माना जाता है। जैसे पीला ऑरा खुशी, आत्मविश्वास और बुद्धि से जुड़ा होता है, वहीं नीला ऑरा शांति और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऑरा के रंग व्यक्ति की पर्सनैलिटी और ऊर्जा को समझने का एक आध्यात्मिक तरीका माने जाते हैं।

येलो ऑरा क्या होता है

येलो ऑरा क्या होता है

येलो ऑरा के लोग कैसे होते हैं

हर इंसान जिंदगी में दर्द, असफलता और अकेलेपन से गुजरता है। लेकिन येलो ऑरा वाले लोग इन भावनाओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते। उनके अंदर एक अजीब-सी स्थिरता होती है। वे टूटते जरूर हैं, लेकिन बिखरते नहीं।

यानी अगर आप येलो ऑरा के हैं तो आप अक्सर अपने दर्द को शब्दों से ज्यादा कर्मों में बदलते होंगे। आपको दूसरों के सामने आंसू बहाने की जगह कला में सुकून मिलता होगा या किसी की मदद करने में या फिर अपने ही काम को बेहतर बनाना ज्यादा अच्छा लगता होगा। यही वजह है कि येलो ऑरा वाले लोग आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।

कैसे होते हैं येलो ऑरा के लोग

कैसे होते हैं येलो ऑरा के लोग

येलो ऑरा के लोग प्यार को क्या मानते हैं

येलो ऑरा की सबसे खूबसूरत बात यह मानी जाती है कि ये लोग प्यार को सिर्फ बोलकर नहीं जताते। उनके लिए प्रेम का मतलब होता है - साथ निभाना, जिम्मेदारियां उठाना और मुश्किल वक्त में चुपचाप किसी का सहारा बन जाना।

वे शायद हर समय आई लव यू न कहें, लेकिन जब जिंदगी मुश्किल होती है, तब सबसे पहले वही आपके साथ खड़े नजर आते हैं। उनका केयर करने का तरीका बेहद साइलेंट लेकिन गहरा होता है।

क्या येलो ऑरा के लोग संतुलन में रहते हैं

आज की तेज और उलझी हुई जिंदगी में जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर टूट जाते हैं, वहीं येलो ऑरा वाले लोग संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। उन्हें शांति पसंद होती है। वे हर चीज में एक अर्थ तलाशते हैं और चाहते हैं कि जिंदगी सिर्फ भागदौड़ नहीं, बल्कि भीतर से भी संतुलित महसूस हो।

उनके अंदर दूसरों को हील करने की क्षमता भी मानी जाती है। कई बार सिर्फ उनकी मौजूदगी ही लोगों को सुकून देने लगती है। वे बिना ज्यादा बोले भी लोगों को यह एहसास दिला देते हैं कि - सब ठीक हो जाएगा।

येलो ऑरा किन चीजों से जुड़ा है

येलो ऑरा किन चीजों से जुड़ा है

येलो ऑरा के लोगों की सबसे खास बात

अगर आप येलो ऑरा के होंगे तो आपको देखकर लोग हमेशा यही जानते होंगे कि असली ताकत हमेशा शोर नहीं करती। सबसे मजबूत लोग वही होते हैं, जो अपने दर्द को दुनिया पर नहीं थोपते, बल्कि उसे रोशनी में बदल देते हैं।

वे जानते हैं कि जिंदगी आसान नहीं है, लेकिन वे यह भी मानते हैं कि इंसान अपनी ताकत खुद बना सकता है। शायद यही वजह है कि ऐसे लोग दूसरों के लिए उम्मीद की तरह नजर आते हैं।

ऐसे में पीला ऑरा सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि एक ऐसी ऊर्जा मानी जाती है जो सिखाती है कि संवेदनशील होना कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत हो सकती है।

येलो ऑरा की एनर्जी किन रंगों के साथ बढ़ती है

येलो ऑरा की एनर्जी किन रंगों के साथ बढ़ती है

येलो ऑरा वालों के लिए लकी कलर्स

पीले ऑरा (Yellow Aura) वाले लोगों के लिए ऐसे रंग शुभ और एनर्जी बढ़ाने वाले माने जाते हैं, जो उनकी पॉजिटिविटी, क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास को संतुलित रखें।

  • गोल्डन (Golden): सफलता, आत्मविश्वास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • हल्का पीला (Light Yellow): खुशी, आशा और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने वाला रंग।
  • सफेद (White): मन को शांति और भावनात्मक संतुलन देता है।
  • ऑरेंज (Orange): क्रिएटिविटी, उत्साह और सोशल एनर्जी को बढ़ाता है।
  • हल्का हरा (Pastel Green): मानसिक सुकून और हीलिंग एनर्जी से जुड़ा माना जाता है।
  • क्रीम या बेज (Cream/Beige): स्थिरता और सौम्यता का एहसास देता है।

येलो कलर के लिए किन रंगों से दूरी रखें

आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, बहुत ज्यादा डार्क या भारी रंग जैसे गहरा ग्रे और बहुत ज्यादा ब्लैक कभी-कभी येलो ऑरा की हल्की और चमकदार ऊर्जा को दबा सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह व्यक्ति की पसंद और ऊर्जा पर भी निर्भर करता है।

इन रंगों का इस्तेमाल कैसे करें

येलो ऑरा वाले लोग अपने लकी कलर्स को कपड़ों में, बेडरूम या वर्कस्पेस की सजावट में, डायरी, फोन कवर या एक्सेसरीज में, मेडिटेशन और योग के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। माना जाता है कि सही रंगों का चुनाव व्यक्ति के मूड, आत्मविश्वास और मानसिक ऊर्जा पर सकारात्मक असर डाल सकता है।

End of Article