क्या आज होली खेली जा सकती है, जानिए कब खेली जाएगी रंग वाली होली?

Kya 3 March Ko Holi Kheli Jayegi: 2 मार्च की रात को होलिका दहन हो चुका है। अमूमन होलिका दहन के अगले दिन ही होली खेली जाती है। ऐसे में लोगों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति है कि 3 मार्च को होली खेलनी चाहिए या नहीं खेलनी चाहिए। अगर आप भी संशय में हैं तो आइए जानते हैं कि क्या 3 मार्च को होली खेली जा सकती है? अगर नहीं तो इसके पीछे कारण क्या है व होली कब खेली जा सकती है?

Kya 3 March Ko Holi Kheli Jayegi: होली का त्योहार खुशियों, उमंग और रंगों का प्रतीक है। लेकिन साल 2026 में होली की तारीख को लेकर कई लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल 2 मार्च की रात को होलिका दहन हो चुका है। अक्सर होलिका दहन के अगले दिन ही होली खेली जाती है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या 3 मार्च के दिन होली खेली जाएगी। क्या आज रंग खेलना उचित है या नहीं?

रंग वाली होली कब खेली जाएगी

रंग वाली होली कब खेली जाएगी

पंचांग को देखें तो आज 3 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 7 मिनट तक फाल्गुन पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। वहीं आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चंद्रग्रहण भी रहेगा। ग्रहण से पहले सुबह लगभग 6 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में धार्मिक दृष्टि से आज का दिन रंग खेलने के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा है।

End of Feed