नंबर 8 के लिए क्यों करोड़ों रुपये पानी में बहाते हैं चीनी लोग? क्या है नंबर 8 का रहस्य, किन लोगों के लिए होता है शुभ

Chinese Lucky Number 8: अंकज्योतिष में हर नंबर का अपना वाइब्रेशन होता है। लेकिन नंबर 8 की बात अलग है। चीन में तो इस नंबर के पीछे लोग करोड़ों रुपये लूटा रहे हैं। वहीं, भारत में इस नंबर को लेकर हर किसी के अलग विचार हैं। यहां हम आपको इस नंबर के रहस्य के बारे में बता रहे हैं।

Chinese Lucky Number 8: दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों में कुछ संख्याएं सिर्फ अंक नहीं होतीं, बल्कि एनर्जी, आस्था और सौभाग्य का प्रतीक बन जाती हैं। चीन की वो संख्या 8 है। 8 चीन का लकी नंबर है और अक्सर ऐसा सुना जाता है कि चीनी लोग इस अंक पर करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। कभी मोबाइल नंबर में 8 चाहिए, कभी गाड़ी का नंबर 8, कभी घर का पता 8 से जुड़ा हुआ, इसके लिए लोग भारी-भरकम पैसे खर्च करते हैं और बोली भी लगाते हैं। वहीं, भारत में नंबर 8 को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन बनी रहती है। तो नंबर 8 का क्या रहस्य है और इसका क्या मतलब है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

chinese lucky number 8 meaning in hindi

नंबर 8 का रहस्य (AI Generated)

चीन में नंबर 8 क्यों माना जाता है लकी?

चीनी भाषा में '8' को बा कहते हैं, जिसका मतलब समृद्धि, उन्नति और धन का मार्ग खुलना होता है। यानी जो भी व्यक्ति 8 से जुड़ता है, उसके जीवन में तरक्की और सौभाग्य की एंट्री हो जाती है। यही वजह है कि चीन में अक्सर लोग 8 नंबर की चीजें की खरीदते हैं। जैसे भारत में हमेशा मुहूर्त देखकर काम शुरू किया जाता है, उसी तरह चीन में भी किसी बड़े काम की शुरुआत 8 तारीख, 8 बजे या फिर 2008, 2018, 2028 जैसे साल में करना बेहद शुभ माना जाता है। चीन में लोग पैसा लगाकर अपने कार का नंबर 8 वाला लेते हैं तो घर का नंबर भी 8 हो, ऐसी कोशिश करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 वाले मोबाइल नंबर की नीलामी होती है और ऑफिस के पते में अगर नंबर 8 हो तो उसकी मार्केट वैल्यू बढ़ जाती है।

End of Feed