क्यों पूजा में दीपक जलाना है जरूरी, जानिए क्या है इसका महत्व?

Puja Mein Deepak Ka Mahatva: शास्त्रों में पूजा के समय दीपक जलाना काफी आवश्यक माना जाता है। मान्यता है कि दीपक जलाए बिना की गई पूजा सफल नहीं होती है। इसके साथ ही दीपक जलाने के भी नियम भी बताए गए हैं, जिनको अपनाने से पूजा सफल होती है और सभी प्रकार की मनोकमानाएं पूरी होती हैं।

Puja Mein Deepak Ka Mahatva: पूजा में दीपक जलाना केवल रस्म नहीं, बल्कि शास्त्रों द्वारा निर्धारित अनिवार्य अंग है। स्कंद पुराण, पद्म पुराण, अग्नि पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण और वास्तु ग्रंथों में के अनुसार बिना दीपक के कोई पूजा, यज्ञ या अनुष्ठान सफल नहीं होता है। दीपक को परम ब्रह्म का स्वरूप माना जाता है, जो अज्ञान के अंधकार को नष्ट कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है और हमारी प्रार्थना को देवलोक तक पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि दीपक कैसे जलाना चाहिए?

क्यों जरूरी है पूजा में दीपक

कैसा होना चाहिए दीपक?

शास्त्रों में मिट्टी का साफ-सुथरा दीपक सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसके साथ ही पांच प्रकार के अनाजों जैसे गेहूं, चावल, मूंग, उड़द और ज्वार के आटे से बना दीपक भी पूजा लिया जाता है। धातुओं में पीतल का दीपक आयु और धन वृद्धि के लिए उत्तम है, उसके बाद तांबा और चांदी शुभ हैं। टूटा-फूटा या गंदा दीपक कभी प्रयोग न करें, क्योंकि इससे पूजा का फल नष्ट हो जाता है।

End of Feed