1 january 2026 ko kaun sa din hai (1 जनवरी 2026 को क्या है): एक जनवरी 2026 से नया साल शुरू होगा। यह तारीख अंग्रेजी कैलेंडर में साल 2026 की पहली डेट होगी। इस दिन आप अपनों को हैपी न्यू ईयर, नए साल की शुभकामनाएं आदि संदेश भेज सकते हैं। वैसे 1 जनवरी 2026 को गुरुवार का दिन पड़ रहा है। आगे जानें कि एक जनवरी 2026 को कौन सा व्रत पड़ेगा, एक जनवरी 2026 को कौन सी तिथि है।
1 जनवरी 2026 को कौन सा दिन है (Pic: Canva)
पहली (01) जनवरी 2026 को क्या है
एक जनवरी 2026 को गुरुवार का दिन है। इस तरह अंग्रेजी कैलेंडर के नए साल का आगाज भगवान विष्णु को समर्पित शुभ दिन से होने जा रहा है। तिथि के अनुसार देखें तो इस दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी रहेगी। वहीं गुरुवार को गुरु (बृहस्पति) का प्रभाव माना जाता है, जो ज्ञान, समृद्धि, नैतिकता और शुभ कार्यों का कारक ग्रह है। इस दिन शिक्षा, धार्मिक कार्य, पीले वस्त्र धारण करना और जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है।
एक जनवरी 2026 को कौन सा व्रत पड़ेगा
एक जनवरी 2026 को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। यानी इस प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह गुरु प्रदोष व्रत होगा। यह व्रत भवगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। वहीं जैन कैलेंडर के अनुसार इस दिन रोहिणी व्रत भी रहेगा।
नए साल 2026 की शुरुआत
1 जनवरी 2026 से ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत होगी। यह दिन नई योजनाओं, नए लक्ष्यों और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन संकल्प (New Year Resolutions) लेते हैं और बीते साल की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का संकल्प करते हैं।
जनवरी 2026 की महत्वपूर्ण डेट्स
