What to Eat in Sawan Monday Fast: सावन (Sawan) हिंदू कैलेंडर में भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित एक पवित्र महीना है। श्रावण मास हिंदू भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है। हर साल सावन (Sawan 2023) का महीना पूरे देश में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इसे सबसे शुभ महीना माना जाता है और ये मॉनसून (Monsoon 2023) के मौसम की शुरुआत में आता है, जिसे कृषि और फसल के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली और विशेष माना जाता है। इस साल सावन महीना दो महीने तक चलेगा, जो 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। ये सावन 19 सालों में दुर्लभ और सबसे खास है, क्योंकि ये दो महीने तक मनाया जाएगा और भक्तों को आठ सोमवार के व्रत (Sawan Somwar Fast) करने को मिलेंगे। सावन महीने (Sawan Month) के दौरान कई भक्त सोमवार का व्रत (Monday Fast) रखते हैं। ऐस में आज हम आपको बताएंगे कि व्रत के दौरान आप क्या खा (What to Eat in Sawan Monday Fast) सकते हैं।
What to Eat in Sawan Monday Fast: सावन सोमवार व्रत में खा सकते हैं ये चीजें।
सावन सोमवार व्रत में भक्त खा सकते हैं ये चीजें (Foods to Eat in Sawan Fast )
- सावन में सोमवार व्रत के दौरान व्रत रखने वाले अलग-अलग प्रकार के ताजे फल और सब्जियां खा सकते हैं। केले, सेब, अनार आदि जैसे फल खाएं, जो फाइबर और विटामिन से भरपूर हैं।
- दूध, पनीर, दही और लस्सी जैसे डेयरी उत्पाद व्रत के दौरान खाने के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं।
- आलू और शकरकंद सब्जियां हैं, जिन्हें हर कोई व्रत के दौरान खाता है। ये एक आरामदायक भोजन है।
- साबूदाना के बिना कोई भी व्रत पूरा नहीं होता है। ये कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
- सेंधा नमक सामान्य नमक की तुलना में शुद्ध माना जाता है और इसलिए सावन सोमवार व्रत के भोजन को तैयार करने के लिए केवल सेंधा नमक का उपयोग करें।
हमें पूरी उम्मीद है कि व्रत रखने वाले भक्त ऊपर बताई गई चीजों को बेहद खास ध्यान रखेंगे।
