Lunar Eclipse 2023: चंद्र ग्रहण के खत्म होने के तुरंत बाद जरूर करें ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 01:13 AM IST

Chandra Grahan 2023 Upay: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण है। हालांकि चंद्र ग्रहण को हिंदू शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के कुछ उपाय बताए गए हैं। यहां जानिए चंद्रग्रहण के बाद क्या करें और क्या नहीं इन हिंदी।

Chandra Grahan Ke Bad Kya Karna Chahie Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi: आज यानी 5मई की रात्रि में 8 बजकर 45 मिनट से साल का पहला चंद्र ग्रहण लग गया है। ये देर रात 1 बजे तक समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोप, सेंट्रल एशिया, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में ही देखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण की घटना को अशुभ माना जाता है और इससे बचने के उपाय भी बताए गए हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण समाप्त होते ही उन उपायों को कर लेनी चाहिए। साथ ही कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। यहां जानिए चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं इन हिंदी...

lunar Eclipse 2023

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें?

What To Do After The Lunar Eclipse 2023 चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें?

1. चंद्र ग्रहण के समाप्त होते ही घर, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। हर जगह गंगाजल का छिड़काव कर उसे पवित्र करना चाहिए। अगर आपके घर के आसपास कोई मंदिर है तो उसकी भी साफ-सफाई जरूर करें।

2. चंद्र ग्रहण के बाद स्वयं भी पवित्र नदी में स्नान करें। संभव न हो तो नहाने के जल में गंगा जल डालकर ही स्नान कर लें। इसके बाद घर के देवी-देवताओं को भी अवश्य स्नान करवाएं। घर को अच्छे से पानी में नमक डालकर धोना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नष्ट हो जाता है।

End of Feed