क्या है अनवसर काल, इस दौरान क्यों दर्शन नहीं देते भगवान जगन्नाथ

Jagannath Ji Anavasar Kaal Kya Hai : ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन 15 दिनों के लिए बंद हो गए हैं। इस दौरान अनवसर काल शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि ये क्या है।

Jagannath Ji Anavasar Kaal Kya Hai : ओडिशा के पुरी में हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को 108 कलशों से स्नान कराया जाता है। इसको देव स्नान पूर्णिमा या स्नान यात्रा के नाम से जाना जाता है। इसके बाद प्रभु 15 दिनों के लिए बीमार हो जाने की लीला करते हैं। इस दौरान वे भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं। इन 15 दिनों के समय को अनवसर काल के नाम से जाना जाता है। इन 15 दिनों के बाद जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है।

Jagannath Ji Anavasar Kaal Kya Hai   भगवान जगन्नाथ 15 दिन दर्शन क्यों नहीं देते हैं

भगवान जगन्नाथ 15 दिन दर्शन क्यों नहीं देते हैं

क्या होता है अनवसर काल

अनवसर का अर्थ होता है 'दर्शन के लिए उपलब्ध न होना'। धार्मिक मान्यता के अनुसार, स्नान यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ को ज्वर आ जाता है। इस कारण उन्हें विश्राम देने के लिए मंदिर के गर्भगृह में रखा जाता है और इस दौरान आम भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं होते हैं। इस समय भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विशेष देखभाल की जाती है। उन्हें औषधीय लेप लगाया जाता है और पारंपरिक तरीके से उपचार किया जाता है। इस दौरान भगवान को सामान्य भोग नहीं लगाया जाता, बल्कि विशेष प्रकार के औषधीय पदार्थों से उनकी सेवा की जाती है।

End of Feed