Bijoya Dashami Today 2026: पश्चिम बंगाल में आज मनाई जा रही है बिजोया दशमी, जानें इस दिन का धार्मिक महत्व और शुभ मुहूर्त

Bijoya Dashami 2026 Today: आज 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पश्चिम बंगाल में विजयदशमी यानी बिजोया दशमी का पर्व मनाया जा रहा है। चलिए जानें बिजोया दशमी के दिन के धार्मिक महत्व से लेकर शुभ मुहूर्त के बारे में।

Bijoya Dashami 2026: हिंदू धर्म के लोगों के लिए दशहरे के पर्व का खास महत्व है, जिसे कई राज्यों में विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन दिन भगवान राम की पूजा और रावण दहन किया जाता है। साथ ही कुछ जगहों पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में विजयदशमी को बिजोया दशमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन बंगाल में सिंदूर खेला की रस्म के बाद मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां दुर्गा धरती से वापस शिव जी के पास कैलाश पर्वत पर जाती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को बिजोया दशमी का पर्व मनाया जा रहा है। चलिए जानें बिजोया दशमी 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त, विधि और अन्य खास बातों के बारे में।

बिजोया दशमी 2026 की तिथि

बिजोया दशमी 2026 की तिथि (photo- ai gemini)

आज पश्चिम बंगाल में क्यों मनाई जा रही है विजयादशमी?

पश्चिम बंगाल के लोग शुभ मुहूर्त की जगह केवल दशमी तिथि को प्राथमिकता देते हैं। जिस दिन सूर्योदय के समय दशमी तिथि प्रभावी होती है, उसी दिन पश्चिम बंगाल में विजयदशमी यानी बिजोया दशमी का पर्व मनाया जाता है। वहीं, अन्य भारतीय राज्यों में मुहूर्त के आधार पर विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। यहां उस दिन को प्राथमिकता दी जाती है, जिस दिन मध्यान्ह के समय तिथि और नक्षत्र दोनों का संयोग बन रहा होता है। पंचांग के अनुसार, आज प्रात: काल में दशमी तिथि प्रभावी है, इसलिए पश्चिम बंगाल में 20 अक्टूबर की जगह 21 अक्टूबर को बिजोया दशमी मनाई जा रही है।

End of Feed