Weekly Vrat Tyohar (24 to 30 April 2023): जानें इस सप्ताह के सभी व्रत-त्योहारों और शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 19, 2023, 04:24 PM IST

Weekly Vrat Tyohar (24 to 30 April 2023): अप्रैल के आखिरी सप्ताह में बगलामुखी जयन्ती (Baglamukhi Jayanti 2023), गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2023), सूरदास जयन्ती, सीता नवमी (Sita Navami 2023), शंकराचार्य जयन्ती, स्कन्द षष्ठी जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे। जानिए इन सभी इवेंट की डेट और इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त।

Weekly Vrat Tyohar (24 to 30 April 2023): अप्रैल का आखिरी सप्ताह चल रहा है। इस सप्ताह में कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। साथ ही पंचांग अनुसार ये पूरा हफ्ता शुभ मुहूर्तों से भी भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ योगों के साथ हो रही है। इस सप्ताह बगलामुखी जयन्ती, गंगा सप्तमी, सूरदास जयन्ती (Surdas Jayanti 2023), शंकराचार्य जयन्ती (Shankaracharya Jayanti 2023), स्कन्द षष्ठी (Skanda Sashti 2023), मासिक दुर्गाष्टमी, रामानुज जयन्ती, सीता नवमी (Sota Navami 2023) जैसे कई प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। जानिए इस सप्ताह के सभी व्रत-त्योहारों और शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट यहां।

weekly vrat tyohar

Weekly Vrat Tyohar (24 to 30 April 2023): गंगा सप्तमी, सूरदास जयन्ती, शंकराचार्य जयन्ती, सीता नवमी, बगलामुखी जयन्ती की सही डेट

April Weekly Festivals (24 to 30 April 2023)

डेटव्रत/त्योहार
25 अप्रैल 2023, मंगलवारशंकराचार्य जयन्ती, सूरदास जयन्ती, रामानुज जयन्ती, स्कन्द षष्ठी
26 अप्रैल 2023, बुधवारगंगा सप्तमी
28 अप्रैल 2023, शुक्रवारबगलामुखी जयन्ती, मासिक दुर्गाष्टमी
29 अप्रैल 2023, शनिवारसीता नवमी
30 अप्रैल 2023, रविवारमहावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान

साप्ताहिक शुभ मुहूर्त (24 to 30 April 2023)

24 अप्रैल 2023 शुभ मुहूर्त (24 April 2023 Shubh Muhurat)

सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:46 ए एम से 02:07 ए एम, अप्रैल 25 तक

End of Feed