Weekly Horoscope (16 March To 22 March 2026): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है मार्च का ये सप्ताह हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां

Weekly Horoscope (16 March To 22 March 2026): सभी 12 राशियों के लिए मार्च महीने का ये सप्ताह कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी राशियों का वीकली राशिफल और साथ ही भाग्य प्रतिशत बताया गया है।

Weekly Horoscope (16 March To 22 March 2026): इस सप्ताह सूर्य का गोचर परिवर्तित होकर मीन राशि में हुआ है। शनि मीन व गुरु मिथुन में है। सूर्य व शनि एकसाथ गुरु की राशि में हैं। सूर्य का शनि के साथ होना मतलब शिव उपासना। सूर्य व शनि के एकसाथ गोचर से परेशान होने की बात नहीं बल्कि संभलने की बात है। यह आध्यात्मिक विकास का सांकेतिक गोचर है। यह युद्ध विराम की तरफ सकारात्मक प्रयास का गोचर है। सूर्य व शनि दोनों के इष्ट हैं शिव। इस वीक प्रतिदिन प्रातःकाल शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का निरन्तर जप करते रहें। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में हैं। सवा दो दिन में चन्द्रमा का गोचर बदलता रहता है। इस वीक सूर्य कर्क व मीन राशि को व्यवसाय में लाभान्वित करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग जाँब में सफल रहेंगे। मेष व सिंह के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च 2026 (pc: canva)

16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष- मंगल व शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। तृतीय गुरु व सूर्य के बारहवें गोचर के कारण इस राशि के जातक अपने कुशल प्रबंधन से इस सप्ताह कई बड़े कार्य सम्पन्न कर लेंगे। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे व परिवर्तन की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं। भाग्य प्रतिशत- 65%

End of Feed