Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 17-23 April 2023: इस सप्ताह सूर्य,बुध मेष,मङ्गल मिथुन,शनि कुम्भ,गुरु मीन में गोचर करेंगे।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कर्क व मीन के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--
Weekly Horoscope 17 to 23 April 2023: यहां देखें अपना साप्ताहिक राशिफल
मेष- इस सप्ताह संतान की शिक्षा में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जाँब में प्रोमोशन को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष- इस सप्ताह जाँब में रुके धन की प्राप्ति होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व आईटी जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।मसूर का दान करें।
मिथुन- गुरुवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।बुधवार व शनिवार को उड़द व तिल का दान करें।
कर्क- बुध अब सूर्य के साथ मेष में हैं। शुक्र एकादश में रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें।नीला व हरा रंग शुभ है।
सिंह- राशि स्वामी सूर्य बुध नवम व होकर इस सप्ताह मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मीन गोचर मंगलवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन गुड़ दान करते रहें।
कन्या- सूर्य व बुध अष्टम तथा शनि खष्ठम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।
तुला- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से पंचम व बुध सूर्य का मेष गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का व्यय होगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।
वृश्चिक- मंगल मेष व शनि कुम्भ राशि में है।राशि स्वामी मंगल रियल स्टेट व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। सप्ताहांत में बड़ा धन लाभ संभावित है।
धनु- बुध व सूर्य इसी राशि से चतुर्थ हैं।तृतीय शनि व्यवसाय को बढ़ाएगा ।मंगलवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा चतुर्थ रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर- शनि व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय हैं।मेष का सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।मेष का बुध भी अनुकूल हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।
कुम्भ- चन्द्रमा- शनि एकसाथ इसी राशि में हैं।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
मीन - गुरु अब इसी राशि में हैं।इस सप्ताह जाँब में मंगलवार तक विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सोमवार के बाद इस राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।हरा व पीला रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे।गुड़ का दान करें।सात प्रकार के अन्न का नियमित दान करें।
