Weekly Horoscope For Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius And Pisces Zodiac Sign: साप्ताहिक राशिफल अनुसार इस सप्ताह सूर्य, बुध मिथुन में, शुक्र कर्क, मंगल सिंह, केतु तुला, शनि कुम्भ तथा गुरु मेष में है। चन्द्रमा प्रथम दिन धनु राशि में गोचर करेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal)...
Weekly Horoscope 3 To 9 July 2023 In Hindi
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मंगल इसी राशि से पंचम में है। मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह शुक्र व बुध रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ मिलकर व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि से खष्ठम हैं। गुरु मेष का शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
राशि स्वामी सूर्य व बुध इस सप्ताह मीडिया, आईटी, टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का धनु गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
सूर्य व बुध शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय व सूर्य का मिथुन गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के मकर यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
गुरु मेष व सूर्य मिथुन राशि में है। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। व्यावसायिक पार्टनरशिप में लाभ संभावित है।
धनु साप्ताहिक राशिफल
तृतीय शनि व इस राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा मकर राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर साप्ताहिक राशिफल
शनि इसी राशि से द्वितीय व गुरु चतुर्थ हैं। बुध व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। शुक्र व राहु भी अनुकूल हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
गुरु मेष व चन्द्रमा गुरु की राशि धनु में हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
मीन साप्ताहिक राशिफल
सूर्य चतुर्थ शुभ है। शनि द्वादश व गुरु अब इसी राशि से द्वितीय में हैं। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद मकर राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का नियमित 07 बार पाठ करें व हनुमान की पूजा करें।
