Weekly Horoscope : इस हफ्ते चांदी काटेंगे इन 7 राशियों के लोग, सोच से ज्यादा होगा फायदा

Weekly Horoscope 6 To 12 July 2026 (साप्ताहिक राशिफल) : 6 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। यह सप्ताह 12 जुलाई तक रहेगा। आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा, यह आप साप्ताहिक राशिफल से जान सकते हैं।

Weekly Horoscope 6 To 12 July 2026 (साप्ताहिक राशिफल) : इस सप्ताह की शुरुआत में गुरु और बुध कर्क राशि में, राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल वृषभ, सूर्य मिथुन, चंद्रमा कुंभ तथा शुक्र और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए करियर, बिजनेस और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आएगी। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और रिश्तों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। आध्यात्मिक दृष्टि से यह सप्ताह शिव उपासना, सूर्य आराधना, महामृत्युंजय मंत्र, श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री रामरक्षास्तोत्र के पाठ के लिए विशेष फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल क्या कह रहा है?

Weekly Horoscope 6 To 12 July 2026 (साप्ताहिक राशिफल)  साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (06 से 12 जुलाई 2026)

इस सप्ताह चंद्रमा की शुरुआत एकादश भाव से होने के कारण बिजनेस में उम्मीद से बेहतर सफलता मिलने के योग हैं। सूर्य तृतीय और बुध चतुर्थ भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को गति देंगे। गुरु के प्रभाव से नौकरी बदलने का विचार मजबूत हो सकता है और आपको बेहतर अवसरों की तलाश करने का मन बनेगा। बिजनेस में लगातार प्रगति होगी और नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहें। शुक्रवार के आसपास लव लाइफ में खुशी और रोमांटिक पल मिलेंगे तथा किसी छोटी यात्रा का भी योग है। मंगलवार को स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।

End of Feed