Weekly Horoscope : 7 दिन अंधाधुंध लाभ कमाएंगे इन 5 राशियों को लोग, पूरे हफ्ते रहेगा गोल्डन टाइम

Weekly Horoscope 30 November to 6 December 2026 : साल 2026 के अंतिम महीने के पहला सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। आइए साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं।

Weekly Horoscope 30 November to 6 December 2026 : 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक का सप्ताह कई राशियों के लिए करियर, बिजनेस और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। गुरु, मंगल और केतु सिंह राशि में, सूर्य वृश्चिक में, राहु कुंभ में, शनि मीन में और शुक्र-बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के दौरान चंद्रमा का राशि परिवर्तन भी कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

Weekly Horoscope 30 November to 6 December 2026 _ साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

मार्गशीर्ष माह चल रहा है। इस सप्ताह गुरुवार को भगवान विष्णु का व्रत रखें और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सीता-राम और कृष्ण नाम का संकीर्तन करें। हनुमान जी की उपासना करें। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ कर सकते हैं। बुधवार को सप्त अन्न का दान करें। आध्यात्मिक उन्नति के लिए भगवान विष्णु के मंदिर जाकर उनके दर्शन करें और विग्रह की चार परिक्रमा करें।

ब्रह्म मुहूर्त में गायत्री मंत्र का जाप करें। शनिवार को पीपल के पेड़ पर थोड़ा दूध, जल, गुड़ और पुष्प अर्पित करके सात परिक्रमा करें और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। मार्गशीर्ष माह में प्रतिदिन अन्नदान करें। दान हमेशा गोपनीय रखें, उसका दिखावा न करें और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर साझा न करें। 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का मानसिक जाप करते रहें। माता-पिता और बड़े भाई के पैर छूकर आशीर्वाद लें।

मेष राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा चौथे भाव में रहकर घर-परिवार से जुड़े मामलों में फायदा देंगे। मंगलवार के बाद चंद्रमा पांचवें भाव में पहुंचेंगे, जिससे स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शनि बारहवें भाव में रहकर विदेश, यात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। गुरु और मंगल पांचवें भाव में रहकर नौकरी में सफलता के मौके बनाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। हालांकि मंगलवार को ऑफिस में किसी सहकर्मी या अधिकारी के साथ विवाद होने की आशंका है। अपनी बात रखते समय संयम रखें। शुक्रवार को कोई नई बिजनेस डील फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होने से बचें।

इस सप्ताह का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। तिल और चावल का दान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ अंक: 01 और 02।

शुभ रंग: नारंगी और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृषभ राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह जॉब चेंज की प्लानिंग के लिहाज से अच्छा रहेगा। राशि स्वामी शुक्र छठे भाव में रहकर नौकरी और आर्थिक मामलों में फायदा दे सकते हैं। गुरु और मंगल चौथे भाव में तथा सूर्य सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ मिलने के संकेत हैं। शनिवार को किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मंगलवार को तनाव से बचें। बुधवार को किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ विवाद होने की आशंका है। गुस्से पर कंट्रोल रखें और छोटी बातों को बढ़ाने से बचें। राहु के प्रभाव से लव लाइफ में कुछ गलतफहमियां या दूरी आ सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें। नौकरी बदलने का फैसला पूरी जानकारी लेने के बाद ही करें।

इस सप्ताह का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। मां लक्ष्मी का स्मरण करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद को दान दें।

शुभ अंक: 04 और 06।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ के लिहाज से अच्छा रहेगा। गुरुवार के बाद जॉब चेंज के लिए प्रयास तेज कर सकते हैं। गुरु और मंगल तीसरे भाव में तथा शनि दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र पांचवें भाव में रहकर शिक्षा, प्रेम और क्रिएटिव कामों को सपोर्ट करेंगे। गुरुवार का दिन स्टूडेंट्स के लिए खास रह सकता है। नौकरी और बिजनेस में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। शुक्रवार को कोई रुका हुआ बिजनेस प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। संतान की सफलता से परिवार में खुशी रहेगी। इस सप्ताह लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। हालांकि इमोशनल होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। नौकरी में अपनी स्किल्स को बेहतर तरीके से पेश करने का मौका मिल सकता है।

इस सप्ताह का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। उड़द और मूंग का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ अंक: 05 और 08।

शुभ रंग: हरा और आसमानी।

भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा की अपनी राशि में गोचर से होगी। इससे आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती बढ़ सकती है। शनि नौवें भाव में रहकर भाग्य और धार्मिक गतिविधियों को सपोर्ट करेंगे। गुरु और मंगल दूसरे भाव में हैं, जिससे धन और परिवार से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों का बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। घर-परिवार में कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। चंद्रमा, गुरु और शुक्र का सहयोग आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। स्टूडेंट्स को मंगलवार से शुक्रवार के बीच पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अपनी स्ट्रैटेजी पर फोकस करना चाहिए। लव लाइफ में भी अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

इस सप्ताह का उपाय: रोज सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ अंक: 01 और 02।

शुभ रंग: सफेद और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार के बाद चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। इससे कॉन्फिडेंस और अपने फैसले लेने की क्षमता बढ़ सकती है। सूर्य चौथे भाव में और शनि आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल आपकी राशि में मौजूद हैं। नौकरी में प्रमोशन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। मैनेजमेंट, बैंकिंग और आईटी सेक्टर में काम करने वालों को नई जिम्मेदारी या पद से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन बुधवार के बाद स्थितियां बेहतर होने के संकेत हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई प्लानिंग कर सकते हैं। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। परिवार के साथ धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इस सप्ताह दान-पुण्य पर भी ध्यान दें।

इस सप्ताह का उपाय: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। अन्नदान करें और भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ अंक: 05 और 07।

शुभ रंग: हरा और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

कन्या राशि वालों के लिए सोमवार को चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहकर बिजनेस और इनकम के मामलों में फायदा देंगे। गुरु बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन शुक्र दूसरे भाव में रहकर आर्थिक लाभ के मौके बनाएंगे। सूर्य तीसरे भाव में रहकर आपके साहस और कम्युनिकेशन स्किल को मजबूत करेंगे। शनि सातवें भाव में होने से बिजनेस और पार्टनरशिप के मामलों में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। गुरुवार को धार्मिक गतिविधियों में शामिल होकर मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। इस सप्ताह आध्यात्मिक गतिविधियों से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है। मंगलवार को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में सफलता और मित्रों का सहयोग मिलने के योग हैं। अपनी प्लानिंग पर भरोसा रखें।

इस सप्ताह का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ अंक: 05 और 06।

शुभ रंग: सफेद और आसमानी।

भाग्य प्रतिशत: 55%

तुला राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है। राशि स्वामी शुक्र आपकी ही राशि में रहकर आर्थिक समृद्धि और पर्सनल इमेज को मजबूत करेंगे। गुरु ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं। मंगलवार के बाद चंद्रमा भी ग्यारहवें भाव में पहुंचेंगे, जिससे मकान या जमीन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। शनि छठे भाव में रहकर नौकरी, कॉम्पिटिशन और विरोधियों से जुड़े मामलों में बढ़त दिला सकते हैं। शुक्रवार को जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। करियर में सफलता और वर्कप्लेस पर नए दायित्व मिलने से खुशी रहेगी। बुधवार को परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। शनिवार को धार्मिक यात्रा के लिए समय अच्छा रहेगा। मंगलवार को खान-पान में लापरवाही न करें। फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान देना भी जरूरी होगा।

इस सप्ताह का उपाय: गुड़ और तिल का दान करें। रुद्राष्टक का पाठ करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ अंक: 04 और 06।

शुभ रंग: सफेद और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार को चंद्रमा नौवें भाव में रहकर नौकरी और करियर के मामलों में अच्छे संकेत दे रहे हैं। गुरु दसवें भाव में रहकर कर्मक्षेत्र में सफलता के मौके बनाएंगे। मंगल और चंद्रमा का सहयोग बुधवार के बाद रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में फायदा दिला सकता है। शनि पांचवें भाव में रहकर स्टूडेंट्स को पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा देंगे। शुक्रवार को कोई नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। इस सप्ताह आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों में लगेगा और पुरानी आशंकाओं का समाधान मिल सकता है। लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। राहु के प्रभाव से घर-परिवार या भावनात्मक मामलों में असमंजस रह सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें।

इस सप्ताह का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें और सात अन्न का दान करें।

शुभ अंक: 01 और 09।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

धनु राशि वालों के लिए गुरु और मंगल नौवें भाव में रहकर भाग्य और करियर को सपोर्ट कर रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारी के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में काम करने वालों को मंगलवार के बाद चंद्रमा का सहयोग मिल सकता है। शुक्र ग्यारहवें भाव में रहकर आर्थिक लाभ और इनकम बढ़ाने के मौके बनाएंगे। बिजनेस करने वालों को पुराने संपर्कों के जरिए फायदा मिल सकता है। शनि चौथे भाव में रहकर घर-परिवार और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में स्थिरता दे सकते हैं। गुरुवार के बाद परिवार के साथ किसी अच्छी यात्रा की योजना बन सकती है। हालांकि इस सप्ताह इनकम और खर्च के बीच बैलेंस बनाने में परेशानी हो सकती है। सोमवार को आंखों से जुड़ी परेशानी या थकान महसूस हो तो लापरवाही न करें। मंगलवार को बेवजह के विवादों से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

इस सप्ताह का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तिल का दान करें। 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

शुभ अंक: 04 और 06।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। गुरु और मंगल आठवें भाव में होने से सेहत और फाइनेंशियल मामलों में सावधानी रखनी होगी। शनि तीसरे भाव में रहकर नए काम की शुरुआत और अपने प्रयासों से सफलता पाने के मौके बना सकते हैं। शुक्र दसवें भाव में रहकर नौकरी और बिजनेस में प्रोग्रेस के संकेत दे रहे हैं। बुधवार के बाद कारोबार को नई दिशा देने का मौका मिल सकता है। टेक्निकल और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह का आखिरी हिस्सा अच्छा रहेगा। जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए नई प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार भी आ सकता है। मंगलवार को लव लाइफ में तनाव हो सकता है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसे करने को लेकर आपका मन लगातार असमंजस में हो। सही और गलत का फर्क समझकर ही फैसला लें।

इस सप्ताह का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। सात अन्न के साथ उड़द और तिल का दान करें।

शुभ अंक: 06 और 07।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह धार्मिक गतिविधियों और यात्राओं के लिहाज से अच्छा रह सकता है। सूर्य दसवें भाव में रहकर करियर और वर्कप्लेस को मजबूत कर रहे हैं। गुरु और मंगल सातवें भाव में होने से बिजनेस और पार्टनरशिप के मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। मंगलवार के बाद चंद्रमा भी सातवें भाव में पहुंचकर कारोबार में नए अवसर दे सकते हैं। हालांकि मंगलवार से गुरुवार तक काम की अधिकता और बिजनेस के तनाव से परेशानी हो सकती है। ऐसे में काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। घर से काम करने का मौका मिले, तो उसका फायदा उठाएं। इससे आपका प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और लव लाइफ अच्छी रहेगी। शुक्र नौवें भाव में रहकर भाग्य और यात्राओं से जुड़े मामलों को सपोर्ट कर रहे हैं। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।

इस सप्ताह का उपाय: भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। माता-पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ अंक: 04 और 07।

शुभ रंग: नीला और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि (साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक)

मीन राशि के स्वामी गुरु छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और शनि आपकी ही राशि में मौजूद हैं। सोमवार को चंद्रमा पांचवें भाव में रहकर शिक्षा, संतान और परिवार से जुड़े मामलों में सहयोग देंगे। मंगल छठे भाव में होने से स्वास्थ्य और वर्कप्लेस पर चुनौतियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में बदलाव के लिए आपके प्रयास बुधवार के बाद सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। राहु बारहवें भाव में रहकर खर्च बढ़ा सकते हैं, इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान दें। केतु छठे भाव में होने से आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर जा सकता है। गुरुवार के बाद शुक्र और चंद्रमा का सहयोग प्रेम जीवन में बेहतर तालमेल बना सकता है। मंगलवार को बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें। नौकरी में किसी नए बदलाव पर फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं को समझ लें।

इस सप्ताह का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ सहित अन्न का दान करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ अंक: 01 और 09।

शुभ रंग: पीला और नारंगी।

भाग्य प्रतिशत: 55%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End Article
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों क...

End of Feed