Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 25-31 December 2023 In Hindi: साल 2023 का आखिरी सप्ताह कई राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। ये साल जाते-जाते इन राशियों के जीवन में ढेर सारी खुशियां भर देगा। मेष जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी। वृषभ राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति होगी। मिथुन जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना रहेगी। वहीं कर्क जातकों को प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। अब जानिए सभी राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope 25 To 31 December 2023 In Hindi
Weekly Horoscope 25 To 31 December 2023 In Hindi
मेष- इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा शुभ रहेंगे। जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शुक्रवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-75%
वृष- इस सप्ताह गुरु व मंगल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल व कम्बल का दान करें। भाग्य प्रति शत-70%
मिथुन- राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा शुभ फल दे रहे हैं। मंगलवार के बाद जॉब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान करें। भाग्य प्रतिशत-65%
कर्क- मंगलवार के बाद चन्द्रमा शुभ हैं। शनि प्रेम के लिए बहुत बेहतर नहीं रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। मंगल के द्रव्य गेंहू का दान करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत-60%
सिंह- राशि स्वामी सूर्य बुध व शुक्र शुभ गोचर करेंगे। पंचम शिक्षा का भाव है। इस सप्ताह बुध व गुरु मीडिया, आईटी, टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन गाय को केला खिलाते रहें। भाग्यप्रतिशत-65%
कन्या- राशि स्वामी बुध व सूर्य शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत 75%।
तुला- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव व सूर्य का धनु में गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के मकर प्रभाव भी विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत-80%
वृश्चिक- सूर्य द्वादश शुभ रहेंगे। मंगल तनाव दे सकते है। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु परिवार के लिए शुभ फलदायी है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार से शनिवार तक जॉब में लाभ संभावित है। भाग्य प्रतिशत-75%
धनु- सूर्य, शुक्र व बुध मंगलमय हैं। गुरु व्यवसाय को बढ़ाएगा। बिजनेस बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व नीला रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत-75%
मकर- शनि शुभ गोचर कर रहे हैं। शुक्र- सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। शनि पॉलिटीक्स के लिए अनुकूल हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को कम्बल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। भाग्य प्रतिशत-70%
कुम्भ-सूर्य धनु यानी एकादश गोचर में रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। भाग्य प्रतिशत-75%
मीन-कर्म भाव का सूर्य शुभ है। व्यवसाय व जॉब के लिए मंगलमय समय है।इस सप्ताह मंगलवार तक विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-80%
