Weekly Horoscope 19- 25 May 2024: इन राशिवालों को इस हफ्ते काम में मिलेगा सफलता,यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 19- 25 May 2024 In Hindi: आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक के लिए आय के नये स्रोत लेकर आएगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को मित्रों का साथ मिल सकता है। आइए जानें सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope 19- 25 May 2024 In Hindi: पंडित सुजीत जी महाराज के अनुसार आने वाला सप्ताह कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह में वृष राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं कर्क राशि के जातक धार्मिक कामों में अपना समय लगा सकते हैं। कन्या राशि के जातक को सेहत का लाभ मिलेगा और मीन राशि के जातक कारोबार में सफलता पाएंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Weekly Horoscope 19- 25 May 2024

मेष

21 से 24 मई के मध्य व्यवसाय में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। कर्क,कन्या व मकर राशि का सहयोग ले सकते हैं। 22 मई के बाद स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

वृष

व्यवसाय में 23 मई के बाद लाभ होगा। इस सप्ताह सूर्य बुध व शुक्र का गोचर जॉब चेंज की पूरी योजना बना देगा। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त पढ़ते रहें। शुक्रवार को चावल का दान करें।

मिथुन

आपके मन में कई दिनों से चली आ रही योजनाएं इस सप्ताह में दूसरे दिन से ही अपना पूर्ण रूप लेंगी। मित्रों संग व्यवसाय की नई योजना बनेगी । हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

कर्क

गुरु व चन्द्रमा सोमवार को धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त करेगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। शिव उपासना करें।

सिंह

सप्ताह के आरंभिक दो दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृश्चिक व मकर राशि के लोग लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। मंगलवार को गेहूं का दान करें।

कन्या

सोमवार को चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेगा। तुला व मकर राशि की सहायता लें। बुधवार के बाद नवम चन्द्रमा व मंगल के गोचर अनुरूप धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गुरुवार के बाद चन्द्रमा व बुध गोचर व्यवसाय में आपको लाभ देगा

तुला

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। वृष व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे। श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। बुधवार के बाद धन का आगमन होगा।नीला रंग शुभ है। योग व ध्यान का सहारा लें। शुक्र ससुराल से लाभ दिलाएगा।

वृश्चिक

इस सप्ताह कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। चन्द्रमा सोमवार के बाद धन का आगमन कराएगा। लाल रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। मंगलवार को मसूर की दाल व गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

धनु

गुरु वृष में है। मंगलवार के बाद चन्द्रमा व शनि प्रभाव के कारण स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। धन आगमन से खुश रहेंगे। कर्क व सिंह राशि से लाभ है। नारंगी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

मकर

शनि इस राशि के स्वामी होकर द्वितीय गोचर रत हैं। गुरु पंचम में है। ये ग्रह सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले भी उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

कुम्भ

शनि व चन्द्रमा सफलता दिलवाएगा। मंगलवार के बाद कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है। मकर व कन्या राशि से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मीन

सप्ताह के आरंभ में चन्द्रमा दो दिन तक स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से एक सफल सप्ताह के प्रारंभ का प्रतीक है। बुधवार के बाद धन आगमन होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में बड़ा आर्थिक लाभ सम्भव है। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।

End of Feed