Weekly Horoscope (18 To 24 December 2022): साप्ताहिक राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 18, 2022, 07:00 PM IST

Weekly Rashifal (18 To 24) December 2022): इस सप्ताह मेष और कन्या राशि के जातकों का आर्थिक स्थिति में विकास होगा। वहीं वृष और कुंभ राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही वृश्चिक व तुला राशि के लोगों की जाँब में प्रोग्रेस होने वाला है।

Weekly Horoscope (18 To 24 December 2022): साप्ताहिक राशिफल 18 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2022 तक- सुजीत जी महाराज-इस सप्ताह सूर्य,शुक्र व बुध धनु राशि में,शनि मकर,गुरु मीन, राहु मेष, मङ्गल वृष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह मेष व कन्या राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे।वृष व कुंभ राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला के लोग जाँब में प्रगति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope, 18 To 24 December 2022

1. मेष- मंगलवार तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जाँब में रुके कार्य बनेंगे। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर जाँब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है।पीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।मंगल व गुरु जाँब में रुका कार्य पूर्ण करेंगे।

End of Feed